Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

UP Nikay Chunav में मिली शानदार जीत के बाद 2024 की रणनीति तैयार करेगी AAP

17 municipal corporations in UP: यूपी में सम्पन्न हुए निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी को बेहतर परिणाम मिला हे। आप के नेताओं का कहना है कि चुनाव में जीते हुए प्रत्याशियों से मुलाकात करने दिल्ली के सीएम केजरीवाल लखनऊ आएंगे।

केजरीवाल

17 municipal corporations in UP: उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी को इस बार अच्छी सफलता मिली है। आप का प्रदर्शन इस बार कांग्रेस से भी बेहतर रहा है। निकाय चुनाव में मिले परिणामों से उत्साहित आप के सयोजक अरविंद केजरीवाल ने अब अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिहाज से अपनी तैयारी शुरू कर दी है। आप के नेताओं का कहना है कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल जल्द ही यूपी की राजधानी लखनऊ आकर निकाय चुनाव में जीतने वाले सभी उम्मीदवारों से मुलाकात करेंगे।

इस महीने के अंत तक लखनऊ आएंगे केजरीवाल

आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल यूपी निकाय चुनावों में अपनी पार्टी को कई सीटें जीतने के बाद महीने के अंत तक लखनऊ आने वाले हैं। पार्टी की यूपी इकाई ने कहा कि वह सभी विजयी उम्मीदवारों के साथ यहां बैठक करेंगे और उन्हें मार्गदर्शन देंगे कि अपने-अपने क्षेत्रों में कैसे काम किया जाए।

जीते हुए प्रत्याशियों के साथ बनाएंगे आगे रणनीति

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस महीने के अंत तक लखनऊ आने की संभावना है। इस बार निकाय चुनाव में आप ने तीन नगर पालिका अध्यक्ष सीटें, छह नगर पंचायत अध्यक्ष सीटें और नगर निगमों में कई वार्ड जीते हैं। आप के विजयी उम्मीदवारों में से आधे से अधिक अल्पसंख्यक समुदाय के हैं। सत्तारूढ़ भाजपा ने सभी 17 नगर निगमों में मेयर का चुनाव जीता और 1,420 नगरसेवक पदों में से 813 पर जीत हासिल की। विपक्षी समाजवादी पार्टी ने 191 पार्षदों और बहुजन समाज पार्टी ने 85 सीटों पर जीत हासिल की।

AAP के मुख्य प्रवक्ता वैभव माहेश्वरी ने कहा कि,

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इस महीने के अंत तक लखनऊ का दौरा करेंगे। वह पार्टी के सभी विजयी उम्मीदवारों से मिलेंगे और उनका मार्गदर्शन करेंगे कि उन्हें अपने निर्वाचन क्षेत्रों में कैसे काम करना है।

2024 लोकसभा पर फोकस करेगी आप

AAP नेता ने कहा कि आप की राज्य इकाई पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से विचार-विमर्श के बाद जल्द ही केजरीवाल के दौरे का कार्यक्रम जारी करेगी। निकाय चुनावों के बाद, आप मई 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों के मद्देनज़र उत्तर प्रदेश पर ध्यान केंद्रित करेगी। पार्टी अरविंद केजरीवाल के यूपी दौरे की भी योजना बना रही है। लेकिन शेड्यूल को अभी औपचारिक रूप दिया जाना बाकी है।"

आजम के गढ़ में आप को मिली शानदार जीत

पार्टी की सबसे शानदार जीत समाजवादी पार्टी के गढ़ रामपुर जिले में हुई है। पार्टी प्रत्याशी सना खानम को रामपुर नगर पालिका परिषद का अध्यक्ष चुना गया। महिलाओं के लिए आरक्षित इस सीट को जीतने के लिए खानम को 43,121 वोट मिले हैं जो कुल डाले गए वोटों का 44.19% है। आम आदमी पार्टी की रफत जहां को केमरी नगर पंचायत रामपुर का अध्यक्ष चुना गया है। उन्हें 7,449 वोट मिले जो कुल डाले गए वोटों का 52.84%) है। निकाय चुनावों के प्रचार के दौरान आप उम्मीदवारों ने पार्टी के शासन के दिल्ली मॉडल पर ध्यान केंद्रित किया था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+