अखिलेश यादव से मिले आप नेता संजय सिंह, गठबंधन पर बोले- अभी तो चर्चाओं की शुरुआत है
अखिलेश यादव से मिले आप नेता संजय सिंह, गठबंधन पर बोले- अभी तो चर्चाओं की शुरुआत है
लखनऊ, 24 नवंबर: आम आदमी पार्टी के नेता और सांसद संजय सिंह ने बुधवार 24 नवंबर को लखनऊ स्थित लोहिया ट्रस्ट पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकत की। दोनों नेताओं के बीच हुई करीब एक घंटे की मुलाकात के बाद यूपी की राजनीति में सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। तो वहीं, सत्ता में वापसी के लिए सपा प्रमुख अखिलेश यादव हर संभव कोशिश में जुटी है।

Recommended Video
अखिलेश से मुलाकात के बाद लोहिया ट्रस्ट से बाहर निकलते हुए अपा नेता संजय सिंह ने मीडिया से बात की। मीडिया से बात करते हुए संजय सिंह ने कहा, 'भ्रष्टाचार मुक्त उत्तर प्रदेश बनाने और तानाशाही का शासन चल रहा है। जिसमें कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है ऐसा एक मुक्त उत्तर प्रदेश बनाने के लिए राजनीतिक चर्चा हुई है। गठबंधन के सवाल पर संजय सिंह ने कहा अभी तो चर्चा की शुरुआत है।'
संजय सिंह ने कहा कि गठबंधन को लेकर अच्छी सार्थक चर्चा हुई है और जैसे ही कुछ तय हो जाएगा आपको बता दिया जाएगा। सीटों को लेकर कोई बातचीत हुई है के सवाल पर संजय सिंह ने कहा अभी कॉमन एजेंडे पर बातचीत हुई है और भारतीय जनता पार्टी के कुशासन से यूपी को मुक्त करना है। इसके बारे में बातचीत हुई है। बता दें, इस मुलाकात के बाद अब इस बात की चर्चा भी शुरू हो गई है कि क्या आरएलडी के बाद अब समाजवादी पार्टी आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन करने की तैयारी में है।
ऐसा इसलिए भी क्योंकि अखिलेश कई मौकों पर इस बात को कह चुके हैं कि वो अगला चुनाव छोटी-छोटी पार्टियों के साथ मिलकर लड़ेंगे। तो वहीं, संजय सिंह और अखिलेश यादव के बीच ये तीसरी मुलाकात थी। करीब दो महीने पहले भी अखिलेश ने संजय सिंह से मुलाकात की थी और हाल ही में मुलायम सिंह के जन्मदिन पर भी दोनों के बीच मुलाकात हुई थी। आज फिर तीसरी बार लोहिया ट्रस्ट के दफ्तर में अखिलेश और संजय सिंह के बीच मुलाकात हुई। हालांकि, अभी तक सीटों के बंटवारे का फॉर्मूला तय नहीं हो पाया है।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications