बागपत में सपा प्रत्‍याशी के लिए प्रचार करने पहुंचे आप नेता संजय सिंह, पीएम मोदी पर हैंडपंप चोरी का लगाया आरोप

आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह मंगलवार को बागपत में समाजवादी पार्टी के उम्‍मीदवार अमरपाल सिंह के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंचे। इस मौके पर संजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर प्रहार किया।

sanjay singh

AAP सांसद संजय सिंह ने कहा मैं यहां सपा उम्‍मीदवार अमरपाल शर्मा के लिए वोट मांगने आया हूं। जो इंडिया गठबंधन की सहयोगी समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार हैं। संजय सिंह ने कहा बागपत में अमरपाल सिंह के पक्ष में अच्छी लहर चल रही है और वे बागपत से जीतेंगे।

मीडिया के सवालों को जवाब देते हुए संजय सिंह ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शरद पवार की एनसीपी की घड़ी चुना ली, बालासाहेब की शिवसेना का धनुष तीर चुरा लिया और यूपी में हैंडपंप चुरा लिया जो सपा की सहयोगी थी।

बता दें हैंडपंप यूपी की राष्‍ट्रीय लोक दल पार्टी का चुनाव चिन्‍ह है। रालोद के जयंत चौधरी जो यूपी में पहले समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन में थी जो अब भाजपा के प्रतिनिधित्‍व वाले एनडीए गठबंधन में शामिल हो चुकी है।

संजय सिंह ने बागपत के लोगों से कहा अपने क्षेत्र से पंडित अमरपाल शर्मा को जिताने के लिए कोई कमी नहीं छोडि़एगा। उन्‍होंने कहा मैं आपसे अनुरोध इसलिए करने आया हूं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जुल्‍म का शिकार हुआ और छह महीने तक जेल में बिना किसी गुनाह के बंद रहा। मैंने नरेंद्र मोदी से कहा जब हमसे लड़ेगे तब तक हम आपसे सीना तान कर लड़ने के लिए तैयार रहूंगा। हमने झुकना नहीं सीखा।

संजय सिंह ने कहा देश में जो जुल्‍म और तानाशाही की सरकार चल रही है जो आपके संविधान को खत्‍म करना चाहती है उससे मुकाबला करने के लिए हम तैयार हैं, चाहे जिनती लाठी चले, चाहे जितने मुकदमे झेलने पड़े, चाहे जितनी बार जेल जाना पड़े हम झुकने वाले नहीं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+