उत्तर प्रदेश: आम आदमी पार्टी की योगी सरकार से मांग, गरीब परिवारों को दें पांच हजार रुपए महीना

उत्तर प्रदेश: आम आादमी पार्टी की योगी सरकार से मांग, गरीब परिवारों को दें पांच हजार रुपए महीना

लखनऊ, 11 मई: आम आदमी पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई ने राज्य की भारतीय जनता पार्टी की सरकार से मांग की है कि गरीब परिवारों के खातों में पांच हजार रुपए दिए जाएं। आप के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा है कि यूपी में बढ़ते लॉकडाउन से आर्थिक रूप से कमजोर तबका तबाह हो गया है। ऐसे में योगी सरकार आर्थिक तौर पर कमजोर परिवारों को हर महीने 5000 रुपए की मदद दे।

आम आदमी पार्टी ने आर्थिक रूप से कमजोर तबके को 5000 रुपए देने की मांग की, aam admi party, uttar pradesh, sanjay singh, yogi adityanath, lucknow, आप, संजय सिंह, उत्तर प्रदेश, coronavirus

आम आदमी पार्टी ने कहा है कि दिल्ली में उनकी पार्टी की सरकार हर महीने 5000 रुपयए की मदद गरीबों को दे रही है। ऐसे में यूपी में भी मजदूरों, रेहड़ी पटरी वालों, ऑटो और साइकिल रिक्शा व ई-रिक्शा चालकों को तुरंत मदद दी जानी चाहिए क्योंकि उनके पास लॉकडाउन के बाद आमदनी का कोई साधन नहीं है। सभाजीत सिंह ने कहा कि सरकार कोरोना संक्रमण से निपट नहीं पा रही है जबकि लॉकडाउन को बराबर बढ़ाया जा है। इसकी सीधी मार प्रदेश के बेहद कमजोर तबके पर पड़ रही है। दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सरकार मजदूरों को पांच हजार रुपये की आर्थिक मदद दे रही है तो यूपी में मदद क्यों नहीं दी जा सकती है।

लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले

देश में कोरोना के मामले लगातार डरा रहे हैं। जिसके चलते बीते करीब दो हफ्ते से लगभग पूरे देश में लॉकडाउन लगाया गया है। मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने कोरोना वायरस से जुड़े आंकड़े जारी करते हुए बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के 3,29,942 नए मामले मिले हैं, वही बीते एक दिन में संक्रमण के कारण 3,876 लोगों की जान गई है। देश में फिलहाल कोरोना वायरस के एक्टिव केस 37,15,221 हैं और अब तक कुल 2,49,992 की जान कोरोना वायरस के कारण जा चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+