दिवाली से पहले बुखार ठीक करने के चक्कर में हुई मौत, उजड़ गया घर!

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर मे बाइक सवार दो दोस्तों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है जिसको बेहतर उपचार के लिए बरेली रेफर कर दिया है। दरअसल जिस शख्स की मौत हुई है वह अपने दोस्त के साथ बुखार की दवा लेने आया था वापस अपने घर लौट रहा था लेकिन अज्ञात वाहन की चपेट मे आने से उसकी मौत हो गई है। मौत की खबर जब मृतक के घर पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया क्योंकि दो दिन बाद दिवाली का त्योहार है, ऐसे मे खुशियों की जगह अब मातम होगा।

दिवाली से पहले दर्दनाक मौत

दिवाली से पहले दर्दनाक मौत

दरअसल हादसा कांट थाना क्षेत्र के पिपरौला के पास ओसवाल फैक्ट्री के सामने का है। यहां बीते मंगलवार की शाम करीब आठ बजे अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो दोस्तों को टक्कर मार दी जिसमें ग्राम निवास 25 वर्षीय पप्पू पुत्र राम प्रसाद की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि उसका 22 वर्षीय दोस्त समोद पुत्र राम चंद्र की गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने 108 नबंर एंबुलेंस को फोन किया तो मौक पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां डाक्टर ने पप्पू को मृत घोषित कर दिया। वहीं समोद की हालत गंभीर देखते हुए बरेली रेफर कर दिया है। वहीं मृतक के पप्पू के परिवार मे कोहराम मचा हुआ है।

बुखार की दवा लेने घर से निकला

बुखार की दवा लेने घर से निकला

मृतक पप्पू के पिता राम प्रसाद ने बताया कि उसका बेटा प्राइवेट फैक्ट्री में काम करता है। उसकी पांच साल पहले शादी की थी। उसका तीन साल का एक बेटा है। उन्होंने बताया कि पप्पू को तेज बुखार आ रहा था। कहता था कि दिवाली से पहले बुखार ठीक करना है वरना दिवाली पर अच्छा नहीं लगेगा। जब वह दवा लेने के लिए घर से बाहर बाइक निकाल रहा था तभी पड़ोस में रहने वाला उसका दोस्त समोद भी घर के बाहर मिल गया तो दोनों दोस्त दवा लेने चल दिए।

बाइक को वाहन ने मारी टक्कर

बाइक को वाहन ने मारी टक्कर

दवा लेने के बाद जब दोनों दोस्त घर लौट रहे थे। तभी ओसवाल फैक्ट्री के सामने अज्ञात वाहन ने बाइक को भीषण टक्कर मार दी जिसमें पप्पू की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि उसका दोस्त समोद गंभीर रूप से घायल हो गया। पिता का कहना है कि दो दिन बाद दिवाली पर्व पर घर मे काफी खुशियों का माहौल था लेकिन अब उनके बेटे की मौत के बाद बेनूर हो गई दिवाली, अभी तो उनके बेटे की कच्ची गृहस्थी थी जो उजड़ गई। वही ईएमओ डॉक्टर अनुराग पाराशर का कहना है बाइक और अज्ञात वाहन मे टक्कर हुई है जिसमें बाइक सवार एक की मौके पर ही मौत गई जबकि दूसरा शख्स गंभीर घायल है। उसके सिर मे काफी ज्यादा चोटें आई है इसलिए उसको बरेली रेफर कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+