कचड़े में मिले सेना के 'बम' को तोड़ रहा था युवक, फटने से उड़े चीथड़े

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बम के फटने से युवक की मौत हो गई। युवक सेना के अभ्यास क्षेत्र से मिले मिस बम को तोड़कर पीतल निकालने का प्रयास कर रहा था। धमाके के साथ हुए विस्फोट में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने का प्रयास किया, लेकिन परिजनों ने पोस्टमॉर्टम कराने से इंकार कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने लिखा-पढ़ी कर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

a young man killed Army missile bomb blast

शिवालिक वन प्रभाग की तलहटी में बसे गांव चाणचक निवासी खुर्शीद (30) लकड़ी बीनने के लिए क्षेत्र के ही शेरपुरपेलो रेंज के खैरावाली बीट स्थित सैनिक अभ्यास क्षेत्र में गया था। वहां से खुर्शिद को एक मिस बम पड़ा मिला। खुर्शीद ने हाथी पत्थर कुएं के पास बैठकर बम को तोड़ने और उसमें से पीतल निकालने का प्रयास किया। जैसे ही उसने पत्थर से बम को तोड़ना शुरू किया तो बम अचानक धमाके के साथ फट गया। जिससे खुर्शीद की मौत हो गई। आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।

a young man killed Army missile bomb blast

परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के शव को अपने साथ ले जाने की मांग की। पुलिस ने परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के ही शव को परिजनों को सौंप दिया। मृतक मजदूर की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक के चार बच्चे हैं। एसपी देहात विद्यासागर मिश्रा ने बताया कि सेना के फायरिंग में जाना पूर्णत प्रतिबंधित है। इससे पहले भी कई बार मिस बम फटने से ऐसे हादसे हो चुके हैं। बावजूद इसके धातु निकलने के लालच में ग्रामीण अपनी जान गवां रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+