यूपी: चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, स्टेशन पहुंचने से पहले मौजूद थी 102 एंबुलेंस

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में ट्रेन में सफर कर रही महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। दिल्ली फैजाबाद एक्सप्रेस ट्रेन जब बरेली से निकली तभी महिला को प्रसव पीड़ा होने लगी। शाहजहांपुर की दूरी ज्यादा होने के कारण ट्रेन में सवार महिला यात्रियों ने महिला की डिलीवरी कराई और स्टेशन पर आते ही 108 एंबुलेंस से मां और बच्चे को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां महिला की हालत ठीक होने के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।

यूपी: चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, स्टेशन पहुंचने से पहले मौजूद थी 102 एंबुलेंस

दरअसल दिल्ली से फैजाबाद जाने वाली 4206 दिल्ली फैजाबाद एक्सप्रेस में बुधवार को फैजाबाद निवासी अवनीश पांडेय अपनी पत्नी रोली के साथ ट्रेन मे सवार हुए थे। अवनीश पांडेय के मुताबिक पत्नी रोली पांडेय गर्भवती थी। ट्रेन जैसे ही बरेली से निकली तभी रोली पांडेय को तेज प्रसव पीड़ा हुई। लेकिन ट्रेन चल चुकी थी और उसका आगला स्टेशन शाहजहांपुर था। शाहजहांपुर की दूरी ज्यादा थी, जिसके चलते महिला की हालत भी बिगड़ती जा रही थी। तभी ट्रेन में महिला यात्रियों ने अपना फर्ज निभाया और महिला को ट्रेन के कोच एस 6 के 46 नंबर सीट पर लिटाया और चारों ओर से चादर लगाकर महिलाओं ने गर्भवती महिला की डिलीवरी कराई। उसके बाद महिला की हालत बिगड़ी तो अवनीश पांडेय ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। जिसके बाद ट्रेन को शाहजहांपुर स्टेशन पर रोका गया।

यूपी: चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, स्टेशन पहुंचने से पहले मौजूद थी 102 एंबुलेंस

हालांकि महिला की डिलीवरी की सूचना पहले ही स्टेशन पर आ गई थी। तभी यहां एक जीआरपी दरोगा राम कृष्ण कठेरिया ने पहले से ही 108 नंबर एंबुलेंस को बुला लिया और जच्चा-बच्चा को ट्रेन से उतारकर जिला महिला अस्पताल मे भर्ती कराया। जहां हालत ठीक होने पर महिला को छुट्टी दे दी गई। एसआई रामकृष्ण कठेरिया ने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि ट्रेन के अंदर महिला ने बच्चे को जन्म दिया है। इसलिए पहले से एंबुलेंस बुला लिया था। ट्रेन रूकते ही जच्चा-बच्चा को महिला अस्पताल मे भर्ती करा दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+