यूपी: पति को दूसरी महिला के साथ देख पत्नी का खौला खून, परिवार सहित लाठी-डंडों से कर दी पिटाई

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में ग्राम प्रधान की पिटाई का नया मामला सामने आया है जिसे खुद उसकी पत्नी ने मारा है। शाहगंज कस्बे की सीमा से सटे एक गांव के ग्राम प्रधान का एक महिला के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। ग्राम प्रधान को महिला के साथ रंग रलिया मनाते हुए जब पत्नी ने पकड़ा तो घरवालों के साथ मिलकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। परिजनों ने ग्राम प्रधान के साथ-साथ अन्य महिला की भी पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान प्रधान पति घायल हो गया और वहां से भाग निकला।

यूपी: पति को दूसरी महिला के साथ देख पत्नी का खौला खून, परिवार सहित लाठी-डंडों से कर दी पिटाई

सूचना के अनुसार, ग्राम प्रधान का अपनी ही गांव की एक महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। ग्राम प्रधान ने महिला को रहने के लिए अपना एक दूसरा मकान महिला को दे दिया। बीते शुक्रवार की रात प्रधान महिला के कमरे में गया था। इस बात की सूचना किसी ने प्रधान की पत्नी को दे दी। इसके बाद पूरा परिवार लठी-डंडे के साथ वहां पहुंचता है।

इस दौरान प्रधान की पत्नी ग्राम प्रधान को अन्य महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लेती है और उसके बाद परिवारवालों के साथ मिलकर उसकी खूब पिटाई कर देती है। इस दौरान ग्राम प्रधान को काफी चोट आती है जिसके बाद मौका देखकर पती वहां से भाग निकलता है। वहीं परिवार के लोगों ने दूसरी महिला का सारा समान घर के बाहर फेंक उसे घर से निकाल दिया और घर पे ताला जड़ दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+