शाहजहांपुर: बीजेपी विधायक के बेटे पर गैंगरेप का आरोप लगाने वाली पीड़िता को मिली रही है धमकी
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में बीजेपी विधायक के बेटे पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली पीड़िता को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। महिला के वकील का कहना है कि कुछ गुंडे उसके घर आकर शिकायत वापस लेने की धमकी दे रहे हैं।

बता दें कि पिछले दिनों शाहजहांपुर जिले की तिलहर सीट से बीजेपी विधायक रोशन लाल वर्मा और उनके बेटे मनोज वर्मा पर अपहरण और रेप का आरोप लगाकर पीड़िता सोमवार को धरने पर बैठ गई थी। बता दें कि पीड़िता के धरने पर बैठते ही पुलिस प्रशासन मे हड़कंप मच गया। जिला कलेक्ट्रेट ऑफिस के बाहर धरना देने वाली 28 वर्षीय युवती ने बताया कि 2011 में दोनों ने उसका अपहरण कर गैंगरेप किया था। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। हालांकि बाद में अधिकारियों ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन देकर धरना खत्म करा दिया था।
पीड़िता के वकील ने बताया कि, कुछ गुंडे मेरी मुवक्किल के घर में घुस आए और उसे शिकायत वापस लेने को कहा। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी।' धरना खत्म करने के बाद विधायक ने फोन पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी है।
सीबीसीआईडी कर रही है जांच
पीड़िता ने बताया कि दोनों मुकदमे दर्ज होने के बाद पुलिस ने विधायक और उसके बेटे से पूछताछ तक नहीं की। फिलहाल मामले की जांच सीबीसीआईडी बरेली को दे दी गई है, लेकिन वहां से भी अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। पीड़िता की मानें तो पुलिस-प्रशासन ने 21 मई तक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
पुलिस की दलील
उधर, एसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी का इस मामले में कहना है कि जब तक मामले की जांच सीबीसीआईडी के पास लंबित है, वह इस पर कोई कॉमेंट या कार्रवाई नहीं कर सकती।












Click it and Unblock the Notifications