लोगों को फंसाकर अश्लील क्लिप बनाते हुए करती थी ब्लैकमेल, पति और जीजा देता था साथ

हापुड़। उत्तर प्रदेश के हापुड़ में पुलिस ने एक ऐसे गैंग को गिरफ्तार किया है, जो व्यापारियों और अधिकारियों की अश्लील क्लीप बनाकर ब्लैकमेल करता था। पुलिस ने ऐसे गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए सदस्यों में एक महिला भी शामिल है जो अपने हुस्न का जाल बिछाकर अमीरों की अश्लील क्लिप बनाकर ब्लैकमेल किया करती थी और इस काम में एक पुलिसकर्मी भी उसका साथ देता था।

A woman and two others arrested in blackmail case in Hapur

हापुड़ सिटी इलाके के कोतवाली पंकज लवानिया ने बताया कि एसडीएफसी बैंक के पॉलिसी एजेंट ने शिकायत दर्ज कराई थी कि एक महिला ने उनकी अश्लील क्लीप बना ली और उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। इस काम में महिला के पति, जीजा और एक पुलिसकर्मी भी उसकी मदद करते थे। बता दें कि महिला ने एसडीएफसी बैंक के पॉलिसी एजेंट को अपना शिकार बनाया। महिला ने पॉलिसी कराने के बहाने पीड़ित को अपने घर बुलाया लिया और फिर वहां से उसे अपनी बुआ के घर ले गयी।

पीड़ित ने बताया कि बुआ के घर ले जाकर उसने अपने साथियों को बुला लिया और पॉलिसी एजेंट के साथ जमकर मारपीट की। बताया कि बीमा एजेंट के कपड़े उतार दिए और उसकी अश्लील क्लिप बना ली। इतना ही नहीं महिला बीमा एजेंट से क्लिप के बदले रुपयो की मांग करने लगी और मांग पूरी नहीं होने पर मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देने लगी। जब बात हद से गुजर गयी तो पीड़ित ने सिटी कोतवाली में चार लोगों के खिलाफ तहरीर दे दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने टिंकी, उसके पति जितेन्द्र, जीजा प्रमोद और एक अज्ञात पुलिस वाले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा ली जिसमें पुलिस ने महिला और उसके दो साथियो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि एक पुलिसकर्मी फरार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+