स्वाइन फ्लू का फिर से फैला प्रकोप, महिला प्रिंसिपल की मौत
सहारनपुर। स्वाइन फ्लू का प्रकोप तेजी से फैलता जा रहा है। मेरठ के बाद अब सहारनपुर में भी स्वाइन फ्लू ने अपनी दस्तक दे दी है। स्वाइन फ्लू की चपेट में आने से एक महिला प्रधानाचार्य की मौत हो गई है। महिला की मौत से प्रधानाचार्य के परिवार में कोहराम मचा है। ऐतियातन तौर पर स्वास्थ्य विभाग ने अपनी ओर से इस बाबत तैयारी पूर्ण कर ली है। जिला अस्पताल में स्वाइन फ्लू से पीड़ित रोगियों के लिए दो स्पेशल वार्ड बनाए गए हैं।

उधर, स्वास्थ्य विभाग ने संयोगिता की मौत स्वाइन फ्लू से होने की पुष्टि नहीं की है। जिला मलेरिया अधिकारी शिवांका गौड का कहना है कि संयोगिता की किसी भी प्रकार की रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को नहीं मिली है, केवल परिजन ही स्वाइन फ्लू से मौत होने की बात कह रहे हैं। मृतका के टेस्ट आदि की रिपोर्ट की जांच करने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications