इटावा: चौथी मंजिल से तीन बच्चियों को फेंका नीचे, मां की हत्या

इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा में एक दिल दहला देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई, जबकि उसकी तीन मासूम बच्चियों को चौथी मंजिल से नीच फेंक दिया। घटना में मां और दो बेटियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बच्ची ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

a woman and three minor daughters found dead in Etawah

एसएसपी इटावा ने बताया कि थाना सिविल लाइन क्षेत्र में कांशीराम कालोनी में चौथी मंज़िल में रह रहे एक परिवार में महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गयी। यही नहीं हत्यारों ने उसकी तीनो बेटियों को चौथी मंजिल से नीचे फेंक दिया। जिसमें दो की मौके पर मौत हो गयी। जबकि एक बच्ची की मिनी पीजीआई सैफई में उपचार में दौरान मौत हो गयी। मृतक बच्चियों की उम्र 3, 4 व 5 साल है।

एसएसपी अशोक त्रिपाठी ने बताया कि अभी ऐसा प्रतीत नहीं हो रहा है कि मृतका के हत्या से पहले रेप भी किया गया है। बाकी बातें पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया यह लड़ाई झगड़े के बाद हत्या का मामला लग रहा है। एसएसपी ने बताया कि मौके से पति और उसके एक दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रहे है।

ये भी पढ़ें: देवरिया शेल्टर होम कांड: समाजवादी पार्टी ने कैंडल मार्च निकाल जताया विरोध

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+