बीवी की आंखों के सामने प्रेमी ने पति को मारकर नहर में फेंका, पकड़े जाने पर फूट-फूटकर रोई

शाहजहांपुर। अवैध संबंध के चलते यहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर गला दबाकर पति की हत्या कर दी थी। पत्नी और प्रेमी ने मिलकर पहले पति को शराब पिलाई उसके बाद उसका गला घोटकर शव नहर मे फेंक दिया। उसके बाद खुद पत्नी थाने मे आकर पति की गुमशुदा होने की सूचना दी थी। लेकिन पुलिस को मामला संदिग्ध लगा जिसके बाद पत्नी से पूछताछ की गई जिसके बाद सनसनीखेज खुलासा हो सका। फिलहाल आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस केस का खुलासा फोन कॉल डिटेल से हुआ। कॉल डिटेल से पता चला कि पत्नी और उसके प्रेमी के बीच रोज 25 से 30 बार बात होती थी। कॉल डिटेल में घटना के दिन की लोकेशन आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी की घटनास्थल की थी। खास बात ये है कि मां के साथ तीन साल के बेटे को भी जेल जाना पड़ गया। फिलहाल अभी आरोपी प्रेमी फरार है जिसको पुलिस जल्द पकड़े जाने का दावा कर रही है।

महिला का चल रहा था प्रेम-प्रसंग

महिला का चल रहा था प्रेम-प्रसंग

घटना सात फरवरी की है। थाना सदर बाजार के रहने वाले महफूज़ का हरदोई की रहने वाली महिला जीनत से प्रेम प्रसंग चल रहा था। एसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि 7 फरवरी को महफूज़ की पत्नी ने थाने मे पति के गुमशुदा होने की तहरीर दी थी। महफूज़ पेशे से ड्राइवर था और शराब का आदी था। गुमशुदगी दर्ज होने के बाद महफूज़ की लाश लखीमपुर की शारदा नहर मे लाश मिली थी। शव का पोस्टमॉर्टम कराया तो पता चला कि उसकी गला दबाकर की गई हे। उसके बाद मामले की जांच सदर बाजार इंस्पेक्टर डीसी शर्मा को दी गई थी। जांच मे पुलिस ने पत्नी जीनत से पूछताछ की तो पहले तो वह गुमशुदा होने की बात करता रहा। लेकिन जब पुलिस ने सकती से पूछताछ की पता पूरा मामला सुनकर पुलिस के भी होश उड़ गए।

पति को शराब पिलाकर जंगल में मारा

पति को शराब पिलाकर जंगल में मारा

एसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि जब पत्नी जीनत से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने बताया कि मेरे पति का दोस्त दीपक उर्फ भीम मेरे घर आया करता था। धीरे-धीरे हमारे अवैध संबंध बन गए। आरोपी पत्नी के मुताबिक एक दिन हमने और मेरे प्रेमी ने योजना बनाई मेरे पति को रास्ते से हटाने की। एक दिन मेरे घर प्रेमी दीपक आया और मेरा पति मौजूद था। पहले तो हमने और मेरे प्रेमी ने पति महफूज को जमकर शराब पिलाई उसके बाद हमने अपने मायके जाने का कहकर अपने पति को लेकर कार से हरदोई जाने के लिए निकले। लेकिन हरदोई न जाने के बजाए हम दोनों पति को लेकर लखीमपुर खीरी की तरफ निकल गए। रास्ते मे शारदा नहर के पास सुनसान जंगल मे पहले तो पति की कार के अंदर गला दबाकर हत्या कर दी। पति की हत्या मेरे सामने मेरे पति ने की थी। उसके बाद शव को नहर मे फेंक दिया था। उसके बाद हम दोनो इसे गुमशुदगी दिखाने की कोशिश की।

कॉल डिटेल से हुआ खुलासा

कॉल डिटेल से हुआ खुलासा

इंस्पेक्टर सदर बाजार डीसी शर्मा ने बताया कि मामला बहुत पेचीदा था। इसलिए हमने पत्नी जीनत की मोबाइल कॉल डिटेल निकलवाई तो फोन से खुलासा हुआ कि जीनत की बात दीपक नाम के युवक से एक दिन मे 25 से 30 बार होती है। इतनी ज्यादा बात किसी शादीशुदा महिला का किसी दूसरे युवक से होना शक पैदा करने वाला था। इसलिए हमने घटना वाले दिन की कॉल डिटेल निकलवाई तो पता चला कि आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी की लोकेशन एक साथ घटनास्थल की थी। जिसके बाद शक यकीन मे बदल गया। पत्नी जीनत को हिरासत मे लेकर कड़ाई से पूछताछ करने के बाद सच सामने आ गया।

मां के साथ बच्चा भी काटेगा जेल!

मां के साथ बच्चा भी काटेगा जेल!

मां की सजा बेटे को कैसे भुगतनी पड़ी आप इस केस से अंदाजा लगा सकते है। आरोपी पत्नी का एक तीन साल का बेटा था जो उसकी गोद मे था। जब पुलिस ने मिडिया के सामने आरोपी पत्नी को लाये तो आरोपी पत्नी फूट-फूटकर रोने लगी। रो-रोकर खुद को बेगुनाह बता रही थी। पुलिस ने पत्नी को जेल भेज दिया। गोद मे मौजूद तीन साल बच्चे को ये नहीं पता कि जेल होती क्या है और उसकी मां जेल क्यों भेजा जा रहा है लेकिन मां के साथ अब बच्चा भी जेल काटेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+