होटल में प्रधान के साथ रंगरेलियां मना रही थी बीवी, तभी पहुंच गया पति

सहारनपुर। यूपी के सहारनपुर में होटल में अपनी पत्नी को एक युवक के साथ रंगरलियां मनाते देख पति ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस महिला को कोतवाली ले आई, जबकि आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। बताया जाता है कि फरार युवक क्षेत्र के एक गांव का प्रधान है। वहीं, विवाहिता के पक्ष में कोतवाली पहुंचे उसके भाई ने बहन के पति पर अपहरण के प्रयास का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।

 A wife caught by husband in hotel with Pradhan in Saharanpur

सोमवार की दोपहर नगर के मजनूवाला रोड स्थित एक होटल पर उस समय हंगामा हो गया जब क्षेत्र के गांव हाशिमपुरा निवासी एक व्यक्ति ने होटल में अपनी पत्नी के साथ एक गांव के प्रधान के होने की बात कहते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने होटल से महिला को हिरासत में ले लिया, जबकि आरोपी युवक मौके से फरार हो गया।

बताया जाता है कि फरार युवक क्षेत्र के ही एक गांव का प्रधान है। पीड़ित पति ने महिला पर चरित्रहीनता का आरोप लगाते हुए अपने साले पर ही पत्नी से गलत कार्य कराने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित पति के मुताबिक करीब एक साल पूर्व उसका विवाह हुआ था, लेकिन कुछ दिन बाद ही ससुराली उसकी पत्नी को अपने साथ ले गए और महिला थाने में उसके खिलाफ झूठा मामला दर्ज करा दिया था।

आरोप है कि सोमवार की दोपहर जब उसने अपनी पत्नी को एक गांव के प्रधान के साथ रंगरलिया मनाते हुए होटल में पकड़ा तो उसका साला भी वहां मौजूद था। वहीं, गांव मानकी निवासी विवाहिता के भाई ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वह अपनी बहन के साथ एक होटल में चाय पीने गया था। इसी दौरान वहां पहुंचे उसकी बहन के पति ने शोर-शराबा करते हुए उसकी बहन को जबरन अपने साथ ले जाने का प्रयास किया। बताया कि उसकी बहन और उसके पति के बीच न्यायालय में वाद चल रहा है जिसके चलते ही उसकी बहन पर गलत आरोप लगा रहा है। कोतवाली प्रभारी पंकज त्यागी ने बताया मामला उनके संज्ञान में है। जांच के उपरांत आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+