VIDEO: पति की शराब पीने की लत से दुखी पत्नी ने पेड़ से बांधकर की डंडे से पिटाई

संत कबीर नगर। उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले में पति की हरकतों से आजिज आकर एक पत्नी ने पति को पेड़ से बांध कर जम कर पीटा। पत्नी द्वारा पति की पिटाई की वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। शराबी पति की रोज-रोज की गाली-गलौज और मारपीट से तंग आकर महिला ने गांव की महिलाओं के सामने पति को पेड़ से बांध दिया और सबक सिखाने के लिए जमकर पिटाई कर दी।

A wife beaten her husband with a tree in Sant Kabir Nagar

मामला बखिरा थाना क्षेत्र के कुसरू खुर्द गांव का है। महिला का कहना है कि उसका पति शराब पीकर रोज उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करता था। लाख समझाने के बाद भी वह अपनी आदत से बाज नहीं आ रहा था। गांव वालों ने भी कई बार समझाया लेकिन उसकी आदत में कोई सुधार नहीं हुआ।

A wife beaten her husband with a tree in Sant Kabir Nagar

जब वह फिर शराब के नशे में घर आया और मारपीट करने लगा तो पत्नी ने गांव की महिलाओं को बुलाकर पति को सबके सामने पेड़ से बांध दिया और डंडे से पीटने लगी। इस दौरान पति ने महिलाओं के सामने पत्नी से माफी मांगी और अपनी आदत में सुधार लाने का वादा किया तो पत्नी ने उसे छोड़ दिया। पत्नी द्वारा शराबी पति की पीटाई करने की खबर इलाके में चर्चा का विषय बनी रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+