महंगे शौक पूरे करने के लिए पत्नी ने अपने ही घर की चोरी, नौकर तक को नहीं छोड़ा

यूपी के बरेली में चोरी का एक अजीबोगरीब मामले का खुलासा हुआ है जहां एक पत्नी ने अपने शौक पूरे करने के लिए अपने घर से लाखों की नकदी गायब कर दी।

बरेली। यूपी के बरेली में चोरी का एक अजीबोगरीब मामले का खुलासा हुआ है जहां एक पत्नी ने अपने शौक पूरे करने के लिए अपने घर से लाखों की नकदी गायब कर दी। महिला ने अफवाह उड़ाया कि एक युवक ने उसके पति की हत्या का डर दिखाकर पांच लाख रुपए मांगे थे लेकिन उसने चार लाख रुपए डरकर युवक को दे दिए। जब इस घटना के बारे में व्यापारी को पता चला तो उसने इस बात की शिकायत पुलिस से की लेकिन पुलिस को महिला की बात पर विश्वास नहीं हुआ।

नौकरों तक से उधार लिए पैसे

नौकरों तक से उधार लिए पैसे

पुलिस के अनुसार महिला को महंगे कपड़े और गहने के साथ घूमने का बेहद शौक है इसी के चलते महिला कर्जदार होती गई। महिला ने 8 प्रतिशत ब्याज पर अपने नौकरों और कुछ जानने वालों से करीब 4 लाख रुपए का उधार लिए थे। कर्जदारों ने महिला से अपने रुपए मांगने शुरू कर दिए थे। महिला ने बढ़ते दवाब को देखते हुए अपनी बेटी की शादी के लिए रखे चार लाख रुपए गायब कर लिए और यह कहानी बना दी कि पति की हत्या का डर दिखाकर एक युवक घर में आ धमका उसने अपने पति की जान बचाने के लिए युवक को चार लाख रुपए दे दिए।

महिला ने रचा था यह ड्रामा

महिला ने रचा था यह ड्रामा

बारादरी के खुशबू कालोनी निवासी महिला ने पुलिस को बताया था कि पति 14 जुलाई को कंफेक्शनरी की दुकान पर गये थे। इसी दौरान घर पहुंचे युवक ने पति की हत्या का खौफ दिखाकर 5 लाख रूपये की मांग की थी। जिसपर महिला ने उन्हें 4 लाख रूपये दे दिए थे। हालांकि पुलिस को पहले दिन से ही महिला की कहानी पर संदेह था।

सीसीटीवी से खुला राज

सीसीटीवी से खुला राज

पुलिस ने घर में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले पर कही से कोई क्लू नहीं मिले। पुलिस ने जब कड़ाई से महिला से पूछा तो महिला ने पुलिस को सच बता दिया। फिलहाल पुलिस कानूनी कार्यवाही करने के मूड में दिख रही है। एसपी सिटी रोहित सजवाण के अनुसार महिला ने महंगे शौक के चलते चार लाख रुपए खुद गायब किये थे। महिला के घर मे कोई बाहरी आदमी नहीं घुसा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+