मथुरा जंक्शन पर आ रही थी राजधानी, उससे पहले पटरी पर प्लेटफॉर्म से गिरा ट्रैक्टर

मथुरा। यूपी में मथुरा जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या 2 के रेलवे ट्रैक पर एक बड़ा हादसा होने से बच गया। यहां प्लेटफॉर्म संख्या 3 पर चल रहे कार्य के लिए लगाया ट्रैक्टर प्लेटफॉर्म संख्या 2 के ट्रैक पर गिर गया। जिस समय ट्रैक्टर गिरा वहां से कुछ सेकंड पहले ही महाकौशल एक्सप्रेस निकली थी।

A tractor fell on railway track on Mathura Junction

मथुरा जंक्शन पर 48 घंटे में दूसरा हादसा हुआ। यहां प्लेटफॉर्म संख्या 2 के रेल ट्रैक पर वहां कार्य कर रहा ट्रैक्टर रेल ट्रैक पर जा गिरा। गनीमत यह रही कि जिस समय ट्रैक्टर ट्रैक पर गिरा उस समय वहां से कुछ सेकंड पहले ही दिल्ली के लिए महाकौशल एक्सप्रेस गुजरी थी अन्यथा कोई भी बड़ा हादसा हो सकता था। घटना को देख रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

A tractor fell on railway track on Mathura Junction

बताते चलें कि जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 3 पर रेलवे द्वारा स्लीपर बदलने का कार्य कराया जा रहा है जिसके लिए ट्रैक्टर और आदि उपकरण प्लेटफॉर्म पर रहते हैं। संस्था मानकों को ताक पर रखते हुए कार्य करा रही है। आज दोपहर 12 बजे के करीब ट्रैक्टर प्लेटफार्म संख्या दो की रेल की लाइन पर गिर पड़ा इसे देख हड़कंप मच गया।

A tractor fell on railway track on Mathura Junction

बताया गया है कि यहां से कुछ ही देर बाद राजधानी एक्सप्रेस ट्रैक से गुजरनी थी। गनीमत यह रही कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। हलांकि रेलवे के अधिकारी इस बात को मान रहे हैं ट्रैक्टर गिरने से कोई भी बड़ा हादसा हो सकता था। अब सवाल इस बात का है सरकार वाराणसी हादसे को लेकर पहले से घिरी हुई है, बावजूद इसके भी रेलवे के अधिकारी कार्य करने के लिए सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर रहे हैं।

मथुरा जंक्शन पर 48 घंटे के भीतर यह दूसरा रेल हादसा था। इससे पहले बुधवार को यहां फुटओवर ब्रिज की भारी-भरकम एंगल निकल कर प्लेटफॉर्म पर गिर गयी थी। उस समय भी गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+