यूपी: मामूली बहस में बेटे ने पिता की बांके से गला रेतकर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस, वीडियो
हरदोई। यूपी के हरदोई में उस वक्त सनसनी मच गई जब एक बेटे ने अपने पिता की गला रेत कर हत्या कर दी। संडीला में एक बेटे ने मामूली विवाद के बाद अपने पिता की बांके से गला रेतकर हत्या कर दी और भाग निकला। इस घटना का पता चलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इस बात की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। मृतक के दूसरे बेटे ने अपने भाई के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

मामला कोतवाली संडीला इलाके के रामचंद्र पुत्र छोटेलाल गांव के ही शिव कुमार का खेत बटाई पर लिए है। सुबह रामचंद्र व उसका पुत्र बिजनेश ज्वार की फसल काट रहे थे। बताया जाता है कि इसी समय किसी बात को लेकर पिता-पुत्र में विवाद हुआ। जिसके बाद बिजनेश ने बाके से रामचंद्र के गले पर वार कर दिया जिससे रामचंद्र की मौत हो गई और वह फरार हो गया।

पुत्र द्वारा पिता की दिन दहाड़े बांके से गला रेतकर हत्या की घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में हड़कम्प मच गया। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे कोतवाल जगदीश यादव ने शव का पंचनामा करके पोस्टमॉर्टम को भेज दिया। पुलिस ने मृतक के पुत्र रमेश कुमार की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध हत्या करने की एफआईआर दर्ज करके आरोपी पुत्र की तलाश कर रही है। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया की आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है।












Click it and Unblock the Notifications