VIDEO: जमीन के लालच में कलयुगी बहन ने अपने ही भाई को मरवा दिया
कानपुर। जिस बहन ने अपने भाई से उसकी रक्षा करने का वचन लिया उसी बहन ने जमीन के लालच में अपने भाई की सुपारी देकर हत्या करा दी। मामला कानपुर के बिल्हौर थाना क्षेत्र का है, जहां पिछले महीने की 25 तारीख को पुलिस ने एक अज्ञात शव एक स्कूल से बरामद किया था। पुलिस की जांच में हत्या के पीछे उसकी दोनों बहनों का हाथ निकला।
बता दें कि मामला पिछले महीने की 25 तारीख का है जब सुबह-सुबह कानपुर के बिल्हौर थाना क्षेत्र के खडैंचा प्राइमरी स्कूल में एक शव क्षत-विक्षत हालत में मिला था। शव की हालत इतनी खराब थी कि उसे पहचानना भी मुश्किल था लेकिन इसी महिने की 23 तारीख को सुशील नाम के एक व्यक्ति ने शव की शिनाख्त अनिल कुमार पुत्र रामबाबू कटियार के रुप में की और उसे अपना भाई बताते हुए कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया । लेकिन पुलिसिया जांच के बाद जो सच्चाई सामने आई वो हैरान करने वाली थी।
हत्यारी निकली बहन
पुलिस के मुताबिक मृतक की बहन शशि ही हत्या की असली सूत्रधार थी। दरअसल उसके मृतक भाई ने अपनी जमीन के कुछ हिस्से का एग्रीमेंट 3 लाख में कर लिया था। जिसके बाद आरोपी महिला ने अपने दूसरे भाई सुशील से मिलकर जमीन अपने नाम करा ली और पैसे न देने पड़े इसके लिए अपनी एक सहयोगी के आशिक गुड्डू को 50 हजार की सुपारी देकर उसे रास्ते से हटाने का काम सौंपा। इसके बाद गुड्डू ने अनिल के साथ पहले शराब पी और बाद में उसकी पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा मृतक के मोबाइल के आधार पर किया जिसे आरोपी शशि ने अपनी ब्यूटी पार्लर की दुकान की सहयोगी पूजा नामक लड़की को फेंकने के लिए दिया था। लेकिन कॉल रिकॉर्ड के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई। फिलहाल आरोपियों के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया है।












Click it and Unblock the Notifications