यूपी: अवैध संबंधों का ना हो खुलासा इसलिए मां ने प्रेमी के साथ मिलकर की बेटी की हत्या

हरदोई। यूपी के हरदोई में उस वक्त सनसनी फैल गई जब सांडी इलाके में घर के अंदर किशोरी की गला रेतकर हत्या कर दी गई। इस बात का खुलासा पुलिस ने जैसे ही किया लोगों के बीच कोहराम मच गया। पुलिस ने किशोरी की हत्या में उसकी मां, भाई और मां के प्रेमी को खून से सने कपड़ों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। किशोरी की हत्या उसकी मां ने अपने बेटे व प्रेमी के साथ मिलकर इसलिए कर दी क्योंकि बेटी उसके अनैतिक कार्य की खुलेआम चर्चा करती थी।

यूपी: अवैध संबंधों के खुलासे के डर से मां ने प्रेमी के साथ मिलकर की बेटी की हत्या,

हरदोई में रिश्तों के कत्ल की यह सनसनीखेज वारदात सांडी थाना इलाके के नेकपुर हातिम में 22 अक्टूबर की रात हुई थी। यहां एक किशोरी की उसी के घर मे गला रेतकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। हत्याकांड की जानकारी पर एसपी आलोक प्रियदर्शी एएसपी ज्ञानंजय सिंह सीओ बिलग्राम भी मौके पर पहुंचे थे और मामले के खुलासे के लिए टीम गठित की। टीम ने पड़ताल की और जो जानकारी जुटाई उसने कत्ल की पूरी कहानी खोल दी उसके बाद सांडी थानाध्यक्ष अरुणेश गुप्ता की पुलिस टीम ने किशोरी की मां संतोषी व किशोरी के भाई सोनू और किशोरी की मां के प्रेमी छोटे भैया उर्फ अभिमन्यु को कत्ल के जुर्म में चाकू व खून से सने कपड़े बरामद के साथ गिरफ्तार किया है।

यूपी: अवैध संबंधों के खुलासे के डर से मां ने प्रेमी के साथ मिलकर की बेटी की हत्या,

पुलिस ने जब इस मामले को लेकर गहन छानबीन की तो पता चला कि अर्चना की मां संतोषी का गांव के ही छोटे भैया के साथ अवैध सम्बंध था। इसके बाद पुलिस ने संतोषी से सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसका प्रेमी अक्सर ही उसके घर आता था। एक दिन नशे की हालत में उसने अर्चना के साथ भी छेड़खानी शुरू कर दी। अर्चना ने इसका विरोध करते हुए कहा मां से कहा कि अगर छोटे भैया दोबारा उसके घर आया तो वह सभी को सच्चाई बता देगी। इससे नाराज उसकी मां ने प्रेमी और बेटे के साथ मिलकर उसकी गला रेतकर हत्या कर दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+