शाहजहांपुर: महिला ने एक साथ दिया तीन बच्चों को जन्म, डॉक्टर हैरान
शाहजहांपुर में एक मां ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया तो डॉक्टर भी इस मामले को देख हैरान रह गए।
शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में एक महिला ने तीन बच्चों को जन्म दिया है। जन्म के बाद बच्चों को देखने के लिए भीड़ इकट्ठा हो गई। जच्चा-बच्चा दोनों ही स्वस्थ हैं। वहीं डॉक्टर ने बताया कि एक बेटा और दो बेटियों को दस मिनट के अंदर ही महिला ने जन्म दिया है। जिला अस्पताल में तीन बच्चों को जन्म देने का ये पहला मामला है। मां भी एक साथ तीन बच्चों को पाकर बेहद खुश है।
Read Also: इंदू सरकार: विवादित पोस्टर जारी कर फंसे कांग्रेसी नेता, 7 साल की हो सकती है जेल
आरती ने दिया तीन बच्चों को जन्म
दरअसल रोजा थाना क्षेत्र के ग्राम जमुआ निवासी राम नरेश ने अपनी बेटी आरती की शादी जिला लखीमपुर खीरी के कस्बा मोहम्मदी के ग्राम हटाहटपुर तुरखाटा निवासी वीरपाल सिंह से हुई है। वीरपाल सिंह मेहनत मजदूरी करते है। शादी के बाद आरती ने तीन बच्चों को जन्म दिया।
दस मिनट के अंदर हुए तीन बच्चे
आरती ने बताया कि कुछ दिन पहले वह अपने मायके आई थी। वह गर्भवती थी। अचानक उसको प्रसव पीड़ा होने लगी थी तो वह मां और पिता के साथ जिला अस्पताल आई जहां उसे भर्ती कर लिया गया। उसके बाद उसने तीन बच्चों को दस मिनट के अंदर जन्म दिया।
तीनों बच्चे हैं स्वस्थ, मां खुश
आरती का कहना है कि एक साथ तीन बच्चों को जन्म देने के बाद वह बेहद खुश है। महिला ने पहले बेटे को जन्म दिया उसके बाद दो बेटियों को जन्म दिया। तीन बच्चों को जन्म देने की बात जब जिला अस्पताल से बाहर आई तो बच्चों को देखने के लिए लोग जमा हो गए। फिलहाल जन्म देने वाली मां और तीनों बच्चे स्वस्थ हैं।
डॉक्टर ने इस घटना पर क्या कहा?
डॉक्टर राजेश रस्तोगी का कहना है कि रात करीब 11:40 मिनट पर महिला ने बेटे को जन्म दिया था। उसके बाद 11:43 मिनट पर बेटी को जन्म दिया उसके ठीक सात मिनट बाद 11:50 मिनट पर दूसरी बेटी को जन्म दिया। डॉक्टर का कहना है कि पूरी सर्विस में उन्होंने इस तरह का पहला मामला देखा है। यहां तक कि इस जिला अस्पताल मे भी आज से पहले किसी महिला ने कभी एक साथ तीन बच्चों को जन्म नहीं दिया है। महिला को हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गई है।
Read Also: क्राइम पेट्रोल से सीखकर चाची ने ढाई साल के भतीजे का किया कत्ल