घूमने के दौरान शादीशुदा महिला हुई घायल तो प्रेमी ने मार डाला

पुलिस का कहना है कि महिला के साथ नाजायज संबंध की वजह से गला दबाकर हत्या की गई थी।

बरेली। उत्तर प्रदेश की बरेली पुलिस ने 19 जुलाई को हुई महिला की हत्या का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर महिला की हत्या की सनसनीखेज कहानी बयां की है। पुलिस का कहना है कि महिला के साथ नाजायज संबंध की वजह से गला दबाकर हत्या की गई थी।

कातिल से दो साल से थे अवैध संबंध

कातिल से दो साल से थे अवैध संबंध

पेशे से पत्रकार फूल सिंह के बारादरी इलाके के नवादा शेखान में रहने वाली संगम देवी से दो साल से अवैध संबंध थे। महिला के बारे में पता चला है कि उसके कई लोगों से नाजायज संबंध थे और वो फूल सिंह से आर्थिक मदद भी लिया करती थी और चोरी-चुपके उसके घर जाया करती थी।

महिला करती थी प्रेमी को ब्लैकमेल

महिला करती थी प्रेमी को ब्लैकमेल

पुलिस ने बताया कि मृतका संगम देवी फूल सिंह को ब्लैकमेल करती थी और 19 जुलाई को उसके घर पर आई हुई थी। फूल सिंह उसे गाड़ी पर लेकर घूमने जा रहा था तभी वो महिला जो कि नशे में थी, गाड़ी से गिरकर घायल हो गई। फूल सिंह को लगा कि अगर लोगों को उसके बारे में पता चला तो उसकी बदनामी होगी जिस वजह से उसने महिला की गला दबाकर हत्या कर दी और शव उड़ला जागीर गाँव में सड़क के किनारे फेंक दिया।

कॉल डिटेल से हुआ मर्डर का खुलासा

कॉल डिटेल से हुआ मर्डर का खुलासा

जब महिला का शव मिला था तो उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी लेकिन मीडिया में खबर आने के बाद उसके पति ने उसकी शिनाख्त की। पुलिस ने जब महिला के मोबाइल की कॉल डिटेल निकाली तो पता चला की उसकी फूल सिंह से अक्सर बात हुआ करती थी। पुलिस ने जब फूल सिंह को पकड़कर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया |

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+