फरवरी में मथुरा से लापता युवक महाराष्ट्र में पटरी पर घायल मिला, हुई मौत
मथुरा। फरवरी में लापता हुआ व्यक्ति बेहोशी की हालत में महाराष्ट्र के नागपुर रेल ट्रैक पर मिला है। लोगों की सूचना पर रेलवे पुलिस ने घायल अवस्था में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया और परिजनों को सूचना दी। तब तक परिजन नागपुर पहुंचे जब तक युवक की मौत हो गई। मृतक के परिजन शव को लेकर मथुरा आ गए। परिजनों ने आरोपियों कि गिरफ्तारी तक अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया है।

मथुरा के सदर बाजार थाना क्षेत्र का रहने वाला खलील (58) 19 फरवरी को अचानक से गायब हो गया था। परिजनों ने 20 फरवरी को 5 लोगों के खिलाफ थाना सदर बाजार में अपरहण का मुकदमा दर्ज करा दिया। परिजनों का आरोप है कि उन्होंने सदर बाजार प्रभारी को एक नामजद को पकड़ कर भी दिया, लेकिन 25 फरवरी को उन्होंने उसे छोड़ दिया गया। सदर बाजार प्रभारी सन्तोष त्यागी से कई बार कहने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।
खलील की तलाश कर रहे परिजनों को नागपुर पुलिस ने दो दिन पहले खलील के नागपुर अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी मिली। सूचना पर परिजन और पुलिस नागपुर पहुंच गए। बता दें कि इलाज के दौरान खलील की मौत हो गई। जिसके बाद परिजन सोमवार को खलील के शव को लेकर मथुरा आ गए। मृतक के परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इंकार दिया है। परिजनों का कहना है कि पुलिस ने समय पर कोई कार्रवाई नहीं की। अगर पुलिस समय पर कार्रवाई करती तो आज खलील उनके बीच होते। उनका कहना है कि जब तक आरोपी पकड़े नहीं जाते वो खलील का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।
परिजनों द्वारा अंतिम संस्कार करने से मना करने पर पुलिस के आला अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँच गए। फिलहाल पुलिस अधिकारी परिजनों को समझा-बुझाकर अंतिम संस्कार कराने का प्रयास कर रहे है। वहीं, मौके पर तनाव बना हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications