खजाने के लिए घर में खोदा कुआं, गिरकर फंसा तो क्रेन से निकाला गया
पुलिस और जिला प्रशासन ने बड़ी मशक्कत के बाद युवक को रस्सी के प्रयास से सुरक्षित निकाल लिया है।
हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में खजाने के चक्कर में युवक ने अपने घर में 30 फीट गहरा कुआं खोद डाला। खजाना तो हाथ नहीं लगा मगर वह उसी गड्ढे में फंस गया।

पुलिस और जिला प्रशासन ने बड़ी मशक्कत के बाद युवक को क्रेन से सुरक्षित निकाल लिया है।

मामला हमीरपुर जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र के सुभाष बाजार का है जहाँ संदीप साहू पिछले 3 माह से अपने घर मे खजाने की लालच में गड्डा खोद रहा था। मुहल्ले में किसी को इसकी ख़बर नहीं थी क्योंकि अक्सर उनके घर का दरवाजा बंद रहता था।

संदीप साहू गड्ढा खोदते-खोदते उसी में गिर गया, जिसके बाद वह निकल नहीं सका। तब परिजनों ने मुहल्ले में शोर कर दिया और पुलिस ने मौके में पहुँचकर युवक को 2 घंटे प्रयास करने के बाद निकाला है।












Click it and Unblock the Notifications