यूपी: विधानसभा के बाहर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास, देखें वीडियो

लखनऊ। यूपी के लखनऊ में गुरुवार की सुबह एक युवक अपने परिवार के साथ विधानसभा पहुंचा। वहां पहुंचकर युवक ने अपने परिवार समेत आत्मदाह करने का प्रयास किया। हालांकि मौके पर मौजूद महिला पुलिसकर्मियों ने युवक को आत्मदाह करने से पहले ही रोक लिया। युवक अपने उपर मिट्टी का तेल डाल ही रहा था कि पुलिस ने उसके हाथ से तेल की बोतल छीन ली और उसके प्रयास को विफल कर दिया। फिलहाल यूपी पुलिस द्वारा युवक को बचाए जाने का यह वीडियो वायरल हो रहा है। युवक से जब उसकी आत्महत्या करने की वजह पूछी गई तो उसने इसकी वजह बताई।

यूपी: विधानसभा के बाहर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास, वीडियो हुआ वायरल

इस वजह से किया आत्महत्या का प्रयास
आत्मदाह करने गए युवक के अनुसार, उसकी एक बेटी का अपहरण पांच महीने पहले हो गया था। युवक तभी से न्याय की आस में और अपनी बेटी का पता लगाने के लिए दर-दर भटक रहा है। न तो उनकी कोई सुनवाई हो रही है और न ही कोई मदद मिल रही है। जिसके चलते उसे ये गंभीर कदम उठाना पड़ा। पीड़ित परिवार बहराइच का रहने वाला है। फिलहाल पुलिस उनसे पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

यूपी: विधानसभा के बाहर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास, वीडियो हुआ वायरल

महिला कांस्टेबलों ने दिखाई बहादुरी
राजधानी लखनऊ में विधानसभा के बाहर तब हड़कंप मच गया था जब एक युवक ने अपने उपर मिट्टी का तेल डाल लिया और आत्मदाह की कोशिश करने लगा। इतना देखना ही था कि मौके पर मौजूद महिला कांस्टेबल शिव कुमारी, सुष्मिता यादव और मीरा ने उसे दबोच लिया। युवक के हाथों से तेल की बोतल छीन आत्मदाह के प्रयास को नाकाम कर दिया गया। इस बात की सूचना जैसे ही पुलिस विभाग को मिली तो पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित परिवार को हिरासत में लेकर हजरतगंज कोतवाली ले गई।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+