वैलेंटाइन वीक में प्रेमिका के साथ सेल्फी लेना पड़ा भारी, हुई जमकर पिटाई
सहारनपुर। वैलेंटाइन वीक चल रहा है और इस दौरान प्रेमिका के साथ सेल्फी लेना प्रेमी को उस समय महंगा पड़ गया जब ग्रामीणों ने उसको दबोच लिया और जमकर धुनाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। हलांकि युवती को माफी मांगने पर छोड़ दिया गया।

शुक्रवार को कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से उसकी प्रेमिका मिलने पहुंची थी। गांव के ही बाहर स्थित कालेज के निकट प्रेमी जोड़ा सेल्फी ले रहा था। इसी दौरान वहां से गुजर रहे कालेज के कुछ युवकों ने प्रेमी जोड़े को दबोच लिया। सूचना पर काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और युवक की धुनाई शुरू कर दी।
हलांकि युवती को माफी मांगने पर ग्रामीणों द्वारा छोड़ दिया गया। बाद में मौके पर पहुंची एंटी रोमियो स्क्वॉड की टीम ने युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस पूछताछ में युवक ने बताया कि युवती ने उसे फोन कर गांव के बाहर मिलने के लिए बुलाया था। घायल युवक को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications