उत्तर प्रदेश के गोंडा में मासूम को कुचल कर भाग निकला योगी आदित्यनाथ के मंत्री का काफिला, मौके पर ही हो गई बच्चे की मौत

गोंडा। यूपी के गोंडा जिले में करनैलगंज परसपुर मार्ग पर बाबागंज गोंनई गोसाई पुरवा के निकट देर शाम को करनैलगंज से परसपुर की ओर जा रहे प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के काफिले की गाड़ी से कुचल कर मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दुर्घटना के बाद काफिला न रुकने और पुलिस द्वारा लीपापोती करने से नाराज ग्रामीणों ने परसपुर मार्ग को जाम कर दिया और मंत्री विरोधी नारेबाजी की। बताया जाता है की गोसाईं पुरवा निवासी विश्वनाथ का 8 साल का लड़का शिवा सड़क के किनारे खेल रहा था। उसी बीच मंत्री का काफिला निकला और बच्चा हूटर की आवाज सुनकर भागने लगा।

उत्तर प्रदेश के गोंडा में मासूम को कुचल कर भाग निकाल योगी आदित्यनाथ के मंत्री का काफिला, मौके पर ही हो गई बच्चे की मौत

इसकी वजह से बच्चा काफिले के एक वाहन की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद मंत्री का काफिला भाग निकला। गुस्साए ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस ने जबरदस्ती शव हटवाने की कोशिश की। जबकि लोग किसी जिम्मेदार अधिकारी को मौके पर बुलाने को कहते रहे। करीब एक घंटे जाम के बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर कोतवाली ले आई।

उत्तर प्रदेश के गोंडा में मासूम को कुचल कर भाग निकाल योगी आदित्यनाथ के मंत्री का काफिला, मौके पर ही हो गई बच्चे की मौत

कोतवाल सदानन्द सिंह ने बताया की अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। गोंडा हादसे पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने 5 लाख रुपए के मुआवजे का ऐलान किया है। साथ ही डीजीपी से पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी गई है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+