बीवी को रेलवे स्टेशन पर पति ने बुलाया, वहीं गला काटकर फेंक दिया
सोनभद्र। यूपी में सोनभद्र जिले के रेणुकूट रेलवे स्टेशन पर 20 मई को मिली महिला के लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने इस मामले में महिला के पति को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से हत्या में उपयोग किया गया रक्तरंजित चाकू और दो मोबाइल फोन भी बरामद किया है। मृत महिला झारखंड के गढ़वा की रहने वाली थी जिसकी हत्या उसके पति ने सिर्फ इसलिए कर दी क्योंकि वह उसके चरित्र पर संदेह करता था।

ट्रक चालक है आरोपित पति
प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह ने बताया कि महिला सरिता की शादी 10 वर्ष पूर्व विकास उर्फ विकेश रजवार से हुई थी। महिला का पति विकेश सिंगरौली में रह कर हाईवा ट्रक चलाता था। महिला के पिता के अनुसार सरिता को कोई सन्तान नहीं होने के कारण उससे अक्सर मारपीट की जाती थी। हम लोगों ने समझा-बुझाकर पति-पत्नी के बीच समझौता भी कराया था।

22 को सरिता का मिला था शव
महिला के पिता के अनुसार, 19 मई को सरिता मेरे बड़े भईया द्वारिका रजवार व भाभी जितनी देवी से नगरउटारी बाजार में मिली औैर बतायी कि मेरे पति विकास उर्फ विकेश ने रेणुकूट स्टेशन पर बुलाया है। 22 मई को रेणुकूट स्टेशन पर सरिता की खून से लथपथ लाश मिली।

बीवी के चरित्र पर करता था शक
पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह ने बताया कि झारखंड के गढ़वा की रहने वाली महिला की हत्या उसके पति ने सिर्फ इसलिए कर दी क्योंकि वह उसके चरित्र पर शक करता था। पुलिस ने बताया कि हत्यारे ने अपनी पत्नी को रेणुकूट बुला कर हत्या की ताकि उसे कोई पहचान न सके। हत्यारे के पास से हत्या में प्रयुक्त दो मोबाइल फोन व आलाकत्ल रक्तरंजित चाकू बरामद की गई है।












Click it and Unblock the Notifications