यूपी: पति ने धारदार हथियार से काटकर की कांस्टेबल पत्नी की हत्या, वीडियो
कानपुर। यूपी के कानपुर में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक पति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से काटकर निर्मम हत्या कर दी। महिला पुलिस विभाग में कांस्टेबल के पद पर तैनात है। उस बात की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को हिरासत में लेकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं इस घटना के आरोपी पति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया साथ ही आगे की कार्रवाई में जुट चुकी है।

शहर के नौबस्ता खाड़ेपुर इलाके में शारदा भदौरिया नाम की यूपी पुलिस की हेड कांस्टेबल जो उन्नाव जिले के कोतवाली में तैनात थी। वो अपने पति वीरेंद्र भदौरिया और दो बच्चो के साथ कानपुर में रहती थी। बताया जा रहा है कि वीरेंद्र बेरोजगार था और रोज अपनी पत्नी को लाने ले जाने का काम करता था। रोज की तरह मंगलवार को भी ऐसा ही हुआ। मगर मृतका शारदा के परिजनों की माने तो उनका कहना है कि शारदा का पति मानसिक तौर पर ठीक नहीं था और अपनी पत्नी पर शक करता था।
आए दिन आरोपी अपनी पत्नी के साथ मारपीट, गाली-गलौच करता रहता था। जिसके बाद मंगलवर सुबह तकरीबन चार बजे मृतका शारदा का बेटा जब उठ कर बाहर आया तभी उसका पति वीरेंद्र उसके कमरे में दाखिल हुआ और अपनी पत्नी की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी। जिसके बाद घटना की जानकारी बेटे ने पुलिस को दी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है।












Click it and Unblock the Notifications