छेड़खानी करने वाले घर तक पहुंचे तो यूपी की बेटी ने खुद को लगा ली आग

मेरठ। प्रदेश सरकार से लेकर जिले की कप्तान तक महिलाओं की सुरक्षा के लिए तमाम तरह के दावे कर रहे हैं लेकिन हकीकत के धरातल पर उतर कर देखा जाए तो तमाम दावे आज भी खोखले हैं। मेरठ के थाना भावनपुर क्षेत्र में दबंगो की छेड़छाड़ से आहत आठवीं की नाबालिग छात्रा ने खुद को आग लगा ली। आग में झुलसी छात्रा की इलाज के दौरान मौत हो गई है।

A girl tried to immolate herself after molestation in Meerut

दरअसल , परिजनों का आरोप है कि भावनगर क्षेत्र के गांव की छात्रा पास के गांव में ट्यूशन पढ़ने जाती थी। रास्ते में गांवड़ी निवासी शोभित, अंकित, मोहित और रवि छात्रा के साथ अक्सर छेड़छाड़ करते थे। मनचलों की हरकतों से आजिज बेटी ने ट्यूशन जाना बंद किया तो वह उसके गांव तक जा पहुंचे जिससे आहत किशोरी ने खुद को आग लगा ली।

लगभग 80 प्रतिशत जल चुकी छात्रा को परिजनों द्वारा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। दहशत में आए परिवार वालों ने पहले घटना की जानकारी किसी को नहीं दी थी।

सूचना मिलने के बाद एसएसपी ने थाना भावनपुर पुलिस को फोन पर हड़काया जिसके बाद एसओ करतार सिंह आनन-फानन में हॉस्पिटल पहुंचे। पीड़ित छात्रा के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+