लखनऊ में नहीं थम रहा हत्याओं का सिलसिला, एक रात में हुई दो दर्दनाक मौतें

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में एक बार फिर बादमशों ने हत्या जैसी सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। ताजा मामला हुसैनगंज थाना क्षेत्र का है जहां बादमाशों ने बीच रोड पर एक युवक की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लहूलुहान युवक को सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर्स ने उसको मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरी ओर लखनऊ के थाना मड़ियांव इलाके मे घैला पुल के पास करीब 18 से 20 वर्षीय युवती की लाश सड़क किनारे खून से लथपथ मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लड़की को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया है।

a girl and a boy killed in lucknow

मिली जानकारी के मुताबिक मड़ियांव इलाके मे उस समय पुलिस के अधिकारों की नींद उड़ गई जब पुलिस को घैला पुल के पास एक 18 से 20 वर्षीय लड़की की घायल अवस्था मे पड़े होने की सूचना मिली। आनन फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले लड़की को अस्पताल मे भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत बताया। पुलिस ने बताया कि महिला की घायल अवस्था की सूचना पर मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने महिला को अस्पताल मे भर्ती कराया था जहाँ उसकी मौत हो गई। फिलहाल लड़की की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पोस्मार्टम के लिए भेज दिया है और पुलिस ने आसपास के जिलों मे गायब महिलाओं और मड़ियांव के पास बने कालेजों ओर गर्ल्स हॉस्टल से जानकारी प्राप्त कर रही है। वहीं पुलिस ने बताया कि लड़की के सिर पर चोट के निशान हैं। फिलहाल पुलिस जल्द ही इस घटना का खुलासा करने की बात कर रही है।

a girl and a boy killed in lucknow

वहीं दूसरी ओर हुसैनगंज थाना क्षेत्र के उदयगंज तिराहे पर एक युवक घायल अवस्था मे पड़ा हुआ मिला। आसपास के लोगों ने उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। अभिषेक नाम का युवक घसियारी मंडी का रहने वाला है। वारदात को किसने अंजाम दिया है और हत्या किन कारणों से की गई है इसको लेकर पूछताछ की जा रही है। शव देखकर लगता है कि शरीर से काफी ब्लीडिंग हुई है और कई निशान हैं। युवक पर हमला होने की संभावना जताई जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।

वहीं मृतक की माँ का कहना है कि हमारे बेटे की मोहल्ले के लोगों से दुश्मनी थी। पिछले साल मूर्ति को तोड़ने को लेकर विवाद हुआ था और पास का रहने वाला युवक मेरे बेटे के घर से निकलने के बाद उसके पीछे निकला था। मोहल्ले के लोगों ने मेरे बेटे को मरवाया है।

ये भी पढ़े- दलाई लामा की जान को खतरा, बौध भिक्षु को भेज हत्या करा सकता है चीन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+