सात माह तक बंधक बनाकर किया रेप, पुलिस के पास गई पीड़िता तो दिया भगा

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक युवती को अगवा करके सात माह तक रेप करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसे अगवा करके बनारस ले गए थे। वहां ले जाकर आरोपी ने उसके साथ रेप किया। युवती के विरोध करने पर उसकी पिटाई भी की। पीड़िता आरोपियों के चंगुल से छूटकर थाने पहुंची और आपबीती बताई। पीड़िता की माने तो पुलिस ने भी उसे थाने से भगा दिया।

A girl accused of molestation a young man for seven months in meerut

जानकारी के अनुसार, परतापुर थाना क्षेत्र के एक इलाके की रहने वाली युवती ने एसएसपी को बताया कि सात माह पहले एक आरोपी ने नशीला पर्दाथ सुंघाकर उसे अगवा कर लिया। आरोपी अगवाकर उसे बनारस ले गया। वहां ले जाकर आरोपी ने उसके के साथ रेप किया। पीड़िता के विरोध करने पर उसकी पिटाई भी की। पीड़िता आरोपी के चंगुल से निकल कर भीड़-भाड़ इलाके में पहुंच गई और अपने परिजनों को सूचना दी। जिसके बाद पीड़िता के परिजन बनारस पहुंचे गए और पीड़िता को अपने साथ वापस मेरठ ले आए।

पीड़िता परिजनों को साथ परतापुर थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पीड़िता ने बताया कि पुलिस ने उसकी तहरीर नहीं ली और उसे थाने से भगा दिया। अब आरोपी उसे और उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दे रहा है। वहीं, एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा है। आरोपी को जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+