16 हजार रुपए दोस्त ने नहीं चुकाए तो गोली मारकर लाश को नहर में फेंका
बरेली। यूपी के बरेली में एक बार फिर दोस्ती का रिस्ता कलंकित हुआ। इस बार एक दोस्त ने अपने दोस्त की इसलिए हत्या कर दी क्योंकि उसने उधार में लिए गए 16 हजार रुपए नहीं चुकाये थे। इस बात का खुलासा बरेली पुलिस ने किया है। पुलिस ने हत्या के संबंध में दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

नए साल का जश्न मनाने के बहाने वारदात
पुलिस ने मुताबिक 31 दिसम्बर की रात थाना इज़्ज़तनगर के गांव मलपुर का देवेश अपने मित्र विक्की और अमन के साथ नव वर्ष का जश्न मनाने गया था। सभी ने शराब पी रखी थी अचानक विक्की ने देवेश से अपने उधार के 16 हजार रुपए मांग लिए इसी बात से नाराज़ होकर देवेश ने विक्की से अपशब्द कह दिए और विक्की ने देवेश का तमंचा छीनकर देवेश पर फायर कर दिया।

पुलिस की छानबीन से खुला मामला
इस घटना में देवेश की मौके पर मौत हो गई। विक्की और अमन ने शव को ठिकाने लगाने के मकसद से उसे धीमरी नहर के पास फेंक दिया और फरार हो गए। पुलिस ने 1 जनवरी को सूचना के आधार पर मामला दर्ज किया और छानबीन शुरू की तो पता चला कि देवेश को विक्की के साथ उसकी कार में देखा गया था और विक्की देवेश को नवाबगंज से नई साल का जश्न मनाने के लिए लेकर आया था।

दोस्त ही निकले कातिल
पुलिस को एक पेट्रोल पम्प से जानकारी मिली कि देवेश, विक्की और अमन घटना के दिन एक साथ थे और साक्ष्य के रूप में पेट्रोल पम्प पर लगे सीसीटीवी से यह बात सही साबित हुई। पुलिस ने विक्की और अमन को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही हत्या में काम आया हथियार भी बरामद कर लिया। एसपी सिटी रोहित सजवाण के अनुसार देवेश की हत्या 31 दिसम्बर को पैसे की लेन-देन के चलते हुई थी। अमन और विक्की को हत्या करने और साक्ष्य छुपाने के आरोप में जेल भेजा जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications