यूपी: जिला जज के कार्यालय में लगी आग, जरुरी कागजात जलकर हुए राख
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में उस वक्त हड़कम्प मच गया जब जिला जज परिसर के अंदर सीजेएम कोर्ट के कार्यालय में भीषण आग लग गई। आग लगने से कोर्ट परिसर में रखी महत्वपूर्ण फाईले जलकर खाक हो गई। कार्यालय में तमाम मुकदमों से जुड़ी फाईले रखी थी। फिल्हाल दमकल की चार गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। इस दौरान अधिकारियों में हड़कंप मचा रहा है।

दरअसल, शाहजहांपुर के सीजेएम कार्यालय में मंगलवार की रात लगभग 9 बजे एक वकील को धुआं उठता हुआ दिखाई दिया। देखते ही देखते सीजेएम कार्यालय में आग लग गई। आग लगने की सूचना पर अधिकारियों में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंच गई, जिसने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। बताया जा रहा है कि सीजेएम कार्यालय में मुकदमों से जुड़ी कई फाईले रखी थी जिनके जलने की आशंका व्यक्त की जा रही है। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट माना जा रहा है। मौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे। फिल्हाल आग लगने से होने वाले नुकसान का आंकलन शुरू कर दिया गया है।

सीओ सिटी सुमित शुक्ला ने बताया कि सीजेएम कोर्ट मे अचानक आग लग गई थी। लेकिन तब तक कोर्ट बंद हो चुका था। इसलिए कोई हताहत नहीं हुआ है। लेकिन कई जरूरी कागजात जल गए है। आग पर काबू पा लिया है। उसके बाद ही तस्दीक हो पाएगी की कोन से कागज जले है।












Click it and Unblock the Notifications