VIDEO: भाई को फंसाने के लिए गन्ने के खेत में अपनी बेटी का गला काटा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर के भोपा थाना क्षेत्र के नगला बुजुर्ग गांव में एक हत्यारे बाप ने अपनी ही तीन साल की मासूम बच्ची को धारदार हथियार से काटकर मौत के घाट उतार दिया और आरोप अपने ही भाई पर लगा दिया। पुलिस ने कुछ ही घंटो में हत्यारे बाप को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया।

मासूम बच्ची को लेकर निकला था बाप

मासूम बच्ची को लेकर निकला था बाप

दरअसल मुजफ्फरनगर के भोपा थाना क्षेत्र के नगला बुजुर्ग गांव का शमीम बुधवार की सुबह अपनी तीन साल की मासूम बच्ची को घर से लेकर बैंक से पैसे निकालने के लिए निकला था। लेकिन कौन जानता था कि इस कातिल बाप के दिमाग में आखिर क्या चल रहा है? पुलिस की मानें तो बैंक से बाहर निकलकर इस कातिल बाप शमीम ने पुलिस को अपनी बच्ची के लापता होने की सूचना दी।

कत्ल पर भाई पर लगाए आरोप

कत्ल पर भाई पर लगाए आरोप

जब पुलिस मौके पर पहुंची तो शमीम ने पुलिस को बताया कि उसका छोटा भाई शमीम उसकी बच्ची को मोटरसाइकिल पर बैठाकर लेकर गया है। पुलिस ने जब मामले की गहनता से जांच की तो शमीम का आरोप गलत निकला जिस पर पुलिस ने जब शमीम से थाने में सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपनी बच्ची की हत्या करना कुबूल कर लिया।

पुलिस की सख्ती से कबूला जुर्म

पुलिस की सख्ती से कबूला जुर्म

मौका ए वारदात से आला ए कत्ल चाकू भी पुलिस को बरामद कराया। शमीम ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी बच्ची की हत्या गन्ने के खेत में गर्दन काटकर की और आरोप अपने भाई मोबान पर लगा दिया। दरअसल अब से 8 दिन पूर्व शमीम की पत्नी खुशनसीब ने भी अपने देवर मोबान पर जबरदस्ती घर में घुसकर बलात्कार करने का मुकदमा भोपा थाने में दर्ज कराया था। जिसमें पुलिस की अभी जांच चल ही रही थी कि शमीम ने अपनी बच्ची की हत्या कर एक बार फिर से अपने भाई मोबान को फंसाना चाहा।

रंजिश की वजह से भाई को फंसाने की साजिश

रंजिश की वजह से भाई को फंसाने की साजिश

बहरहाल शमीम के द्वारा अपनी बच्ची के कत्ल के बाद ये बात तो एकदम साफ हो गई कि शमीम और उसकी पत्नी खुशनसीब अपने देवर मोबान को फंसा कर जेल भिजवाना चाहते हैं। जिसके चलते आज शमीम एक क़ातिल बाप भी बन बैठा और अपनी ही मासूम बच्ची को मौत के घाट उतार दिया। जानकारी के अनुसार, शमीम की अपने छोटे भाई मोबान से पिछले काफी समय से रंजिश चल रही है जिसके चलते शमीम ने मोबान को फंसाने के लिए अपनी बच्ची की भी हत्या कर डाली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+