UP: पुलिस के सामने एक समुदाय ने दूसरे समदाय के घरों में लगा दी आग
समुदाय के लड़के द्वारा दूसरे समुदाय के लडकी को भगा के ले जाने के बाद एक समुदाय ने दूसरे समुदाय के बीस घरों को लूटा, तोड़फोड़ की और दो घरों में रखे समानों को आग के हवाले कर दिया।
संभल। यूपी के संभल जिले में पुलिस और पीएसी की मौजूदगी में एक समुदाय ने दूसरे समुदाय के बीस घरों को लूटा, तोड़फोड़ की और दो घरों में रखे समानों को आग के हवाले कर दिया। मामला गुन्नौर थाना के गांव नंदरोली का है जहां एक समुदाय के लड़के द्वारा दूसरे समुदाय के लडकी को भगा के ले जाने के बाद पुलिस द्वारा तीन दिन तक कोई कार्रवाई न करने से नाराज एक समुदाय के सैंकड़ों लोगों ने दूसरे समुदाय के करीब बीस घरों को घंटो तक निशाना बनाया, हथियारों से उनके घरों के दरवाजे तोड़कर भीड़ ने घरों में घुसकर तोड़फोड़ और आगजनी की। खास बात यह थी कि इस दौरान पुलिस वहां मौजुद थी लेकिन वह मूकदर्शक बन खड़ी रही।

बता दें कि एक दिन पहले भी इस तरह की तोड़-फोड़ की घटना हुई थी। लगातार दूसरी रात भीड़ ने जो उत्पात मचाया वह सूबे की कानून व्यस्था और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े कर रहा है । इस घटना से एक समुदाय दहशत में है और कई परिवार गांव छोड़ कर भाग गए हैं । एएसपी पंकज कुमार पाण्डेय का कहना है कि लडकी और तोड़फोड़ मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और तोड़फोड़ के छह आरोपियों को भी गिरफ्तार किये गए हैं। लड़की भगाने के आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जायेगी।
देखना है कि मामले को दबाये बैठी रही पुलिस और पुलिस की मौजूदगी में होती रही लूटपाट को देखते रहने वाली गुन्नौर पुलिस के खिलाफ अधिकारी क्या कारवाई करते हैं। साथ ही इस गांव में लूटपाट से पीड़ितों का पलायन प्रशासन कैसे रोकेगा ये बड़े सवाल हैं। मौके का डीआइजी, डीएम और एसपी समेत आलाधिकारियों ने निरीक्षण किया है। हालांकि एएसपी ने असुरक्षित समुदाय की आबादी वाले मौहल्लों में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाकर उस समुदाय की सुरक्षा की कोशिश की है।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications