कॉलेज पढ़ने जा रही थी बिटिया, रास्ते में एक धक्के ने खत्म कर दी जिंदगी

सुल्तानपुर। यूपी के सुल्तानपुर में जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के सेमरी- विरसिंहपुर मार्ग पर चोरमा गाँव के करवनिया के पास डिग्री कॉलेज की छात्रा को ओवरलोडेड ट्रक ने रौंद दिया। ट्रक के नीचे आने से उसकी मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने शव को सड़क पर रख कर तीन घंटे तक प्रदर्शन किया।

A college girl crushed by truck on the road in Sultanpur, Uttar Pradesh

दो भाइयों के बीच अकेली बहन थी प्रियंका
प्राप्त जानकारी के अनुसार जयसिंहपुर कोतवाली के तिन्दौली निवासी अजय कुमार वर्मा की पुत्री प्रियंका वर्मा 19 डिग्री कालेज में पढ़ती थ। रोज़ की तरह वो कॉलेज जा रही थी कि विरसिंहपुर की तरफ से आ रही ओवर लोडेड ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे प्रियंका का संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रक के नीचे जा गिरी। ट्रक के पहिये के नीचे सर चले जाने से प्रियंका की दबकर मौत हो गई। उधर घटना के बाद ट्रक ड्राइवर और खालसी ट्रक छोड़ कर फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने भाग कर गन्ने के खेत में छुपे खलासी को पकड़ लिया।

A college girl crushed by truck on the road in Sultanpur, Uttar Pradesh

वहीं घटना के बाद छात्रा के परिजन व गांव के अन्य लोगों ने शव को सड़क पर रख कर प्रदर्शन करने लगे। आपको बता दें कि अजय कुमार वर्मा के तीन संतानें हैं जिसमें पुत्री प्रियंका सबसे बड़ी, इसके बाद इसके दो छोटे भाई मानसिंह वर्मा 16 और सत्यम 12 वर्ष के है।

A college girl crushed by truck on the road in Sultanpur, Uttar Pradesh

एसडीएम के समझाने पर ख़त्म हुआ प्रदर्शन
मौके पर पहुंचे सेमरी बाजार चौकी इंचार्ज दुर्गाप्रसाद शुक्ला व दरोगा कन्हैया लाल ने लोगों को समझाया किन्तु लोग नहीं माने और जयसिंहपुर एसडीएम के आने की मांग करने लगे। तब पुलिस ने उच्चाधिकारियों को घटना के बारे जानकारी दी।

A college girl crushed by truck on the road in Sultanpur, Uttar Pradesh

जयसिंहपुर सीओ नवीना शुक्ला, कोतवाल आर.बी. पटेल घटना स्थल पर पहुंचे। इन अधिकारियों के काफी समझाने-बुझाने के बाद भी परिजन शव उठाने के लिए तैयार नहीं हुए और प्रदर्शन करते रहे। कुछ समय बाद जयसिंहपुर एसडीएम प्रणय सिंह मौके पर पहुंचे और मदद का भरोसा दिलाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+