नेशनल हाईवे के पास कूड़े में नवजात बेटी को फेंका, पुलिस ले गई लाश
मथुरा। मथुरा के थाना रिफाईनरी इलाके के नेशनल हाईवे 2 पर एक नवजात शिशु का शव मिला है। शव को देख आसपास के लोग एकत्रित हो गये। घटना की सूचना इलाके की पुलिस को दी गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नवजात के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

देखने के लिए जुटी भीड़
मथुरा के रिफाईनरी थाने के नेशनल हाईवे 2 स्थित रिफाईनरी नगर के समीप कूड़े के ढेर में नवजात बच्ची का शव मिला। नवजात के इस शव को देख आसपास के लोग एकत्रित हो गए और जिसने भी इस बच्ची के बारे में सुना वो घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़ा।

पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा
नवजात के शव को देखने के लिए दर्जनों की संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। नवजात बच्ची के कूड़े के ढेर में पड़े होने की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नवजात बच्ची के शव को कूड़े के ढेर से निकालकर पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

लिंग परीक्षण के बाद कूड़े में फेंका
विजय नाम के राहगीर ने बताया कि किसी ने रात के अंधेरे में इस बच्ची को थैले में लाकर यहां फेंक दिया है। यहां से निकल रहा था तो मुझे बच्ची कूड़े के ढेर में दिखाई दी तो लोग रुककर देखने लगे। पुलिस को 100 नम्बर पर सूचना दी गयी पुलिस आ गयी और नवजात के शव को ले गयी है। आशंका जताई जा रही है कि किसी ने लिंग परीक्षण कराया है बच्ची पूरी है और उसे निकलवा कर फेंक दिया है ।












Click it and Unblock the Notifications