यूपी: भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष के भाई की मौत का बदला लेने के लिए भड़काना चाहते थे हिंसा, 6 गिरफ्तार

मेरठ। यूपी के सहारनपुर में भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष के भाई सचिन वालिया की मौत के बाद दंगा भड़काने की साजिश का राजफाश हुआ है। मेरठ क्राइम ब्रांच ने 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 6 मोबाइल फोन भी बरामद किए है। पुलिस की मानें तो वाट्सएप व मैसेंजर चैटिंग में मेरठ में हिंसा भड़काने की साजिश पता चली है।

6 people arrested by Meerut police for violence

पुलिस लाइन में अपर पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार बताया कि भीम आर्मी से जुड़े 2 दर्जन से ज्यादा वाट्सएप ग्रुप बनाए है, जिसमें 80 से 100 लोग जुड़े हैं। हाल ही में हुई सहारनपुर में भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष के भाई की हत्या के बाद ये योजना बना रहे थे कि किसी नेता की हत्या की जाए और सहरानपुर में जातीय हिंसा की जाए। इस मामले में पुलिस ने राहुल, नितिन, दीपक, बंटी, सत्यवीर और रविंदर को हिरासत में लिया है। पुलिस ने बताया कि ये बड़े पैमाने पर वेस्ट यूपी में हिंसा फैलाना चाहते थे। पुलिस इस बात की भी जांच कर है कि पकड़े गए लोगों का भीम आर्मी संगठन से क्या ताल्लुक है।

एडीजी ने बताया कि पुलिस ने इनके पास से मोबाइल फोन बरामद किए है। मोबाइल की छानबीन की गई तो चैटिंग और वॉइस रिकॉर्डिंग के आधार पर सहारनपुर, मेरठ में फिर से दंगा भड़काने की प्लानिंग करने की पुष्टि हुई। फिलहाल पुलिस इन सभी लोगों की जानकारी जुटा रही है और रिमांड पर लेकर पूछताछ करके बाकि लोगों को पकड़ने की बात कह रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+