फर्रुखाबाद: हिंदू महासभा नगर अध्यक्ष को 5 अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली

फर्रुखाबाद। हिन्दू महासभा के नगर अध्यक्ष पवन मिश्रा के अज्ञात हमलावरों ने पेट में गोली मार दी। गम्भीर रूप से जख्मी पवन को एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती किया गया है। पुलिस के मुताबिक इस मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

5 unknown men shoots hindu mahasabha nagar adhyaksh pavan mishra

कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के मोहल्ला नेकपुर चौरासी का निवासी पवन मिश्रा वर्तमान में हिन्दू महासभा में फतेहगढ़ नगर अध्यक्ष हैं। वह फतेहगढ़ कोतवाली रोड से आइसक्रीम खाकर अपनी मौसी के घर ग्रानगंज पहुंचे वहां से रात्रि 11 बजे के बाद वह रात को अपनी बाइक से घर आ रहे थे। तभी दो बाइकों से पांच लोग आए और उनके पेट में गोली मार दी। जिसके बाद उन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत अभी स्थिर है। घटना की सूचना मिलने पर एएसपी त्रिभुवन सिंह फ़ोर्स के साथ मौके पर आ गए। उन्होंने अस्पताल में जाँच पड़ताल की। वहीं डॉक्टरों ने पवन को रेफर कर दिया है। उसे शहर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती किया गया है। फतेहगढ़ कोतवाल राजेश पाठक के अनुसार अभी तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+