यूपी: तेज आंधी से मस्जिद की मीनार गिरी, चार लोगो की दबकर मौत
लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में आई तेज बारिश और आंधी से मस्जिद की मीनार पड़ोस के मकान पर गिर गई। इस हादसे में चार लोगों की दबकर मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है।

लखीमपुर खीरी जिले के गोला कोतवाली क्षेत्र के भुड़वारा गांव में मंगलवार देर रात तेज आंधी ने तबाही मचा दी। यहां तेज आंधी में मस्जिद की मीनार पड़ोस के मकान पर गिर गई। इससे पूरा मकान मलबे में बदल गया। पूरा परिवार मकान में था इसलिए सभी दब गए। गांव में चीख पुकार मच गई। हादसे के बाद बड़े पैमाने पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है।
मौके पर मौजूद डीएम
लखीमपुर खीरी के डीएम शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने के बाद वह खुद मौके पर पहुंच गए हैं। इस हादसे में अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है। बताया कि हादसे में मारे गए लोगों को 5 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications