गोरखपुर: BRD मेडिकल कॉलेज में महज 48 घंटे में 30 बच्चों की मौत

गोरखपुर। गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में फिर से मामूलों की मौत का सिलसिला जारी है। पिछले 48 घंटों में यहां 30 मासूमों की मौत हो गई। ये हैरान कर देने वाले आंकड़ें गोरखपुर के बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज के हैं, जहां मासूमों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।

 30 children died within 48 hours at Gorakhpur's BRD Hospital

बीआरडी मेडिकल कॉलेज के सामुदायिक चिकित्सा विभाग के प्रमुख डॉ डीके श्रीवास्तव के मुताबिक पिछले 48 घंटों में यहां 30 बच्चों की मौत हो गई है। 1 नवंबर से लेकर 3 नवंबर के बीच यहां 30 मासूमों की जान चली गई। मरने वाले अधिकांश बच्चे 1 महीने से कम से थे। यहां 48 घंटों के बीच 15 नवजातों की मौत हो गई, जबकि मरने वाले 6 बच्चों की आयु 1 महीने से ऊपर थी। इन बच्चों की जान इंसेफेलाइटिस की वजह से हो गई। जबकि मेडिकल कॉलेज प्रशासन की मानें तो इंसे‍फेलाइटिस से होने वाली मौतों के आंकड़े में कमी आई है।

आपको बता दें कि गोरखपुर का ये बीआरडी कॉलेज पहले भी सूर्खियों में आ चुका है। जब 10-11 अगस्‍त की रात ऑक्‍सीजन सप्लाई बाधित होने की वजह से अस्पताल में 36 बच्‍चों की मौत हो गई थी।
इस मामले से देशभर में सूर्खियां बंटोरीं थी। हादसे के बाद अस्पताल के तत्कालिक इंचार्ज डॉ राजीव मिश्र, उनकी पत्‍नी डॉ पूर्णिमा शुक्‍ला , डॉ कफील खान समेत 9 लोगों को हिरासत में ले लिया गया था। ऐसे मामले सामने आने के बावजूद अस्पताल प्रसासन के लापरवाही के रवैये में कोई कमी नहीं आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+