केबल बिछाने के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा, करंट लगने से 3 की मौत

Bareilly News, बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक टेलिकॉम कंपनी का केबल बिछाने के दौरान 3 मजदूरों की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो मजदूरों को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पातल में भर्ती कराया गया है।

3 workers die due to current while installing the cable in Bareilly

जानकारी के अनुसार, बरेली जिले के थाना बारादरी के हरुनगला में एक टेलिकॉम कंपनी का केबल बिछाने का काम चल रहा था। मंगलवार को केबल डालने के दौरान पांच मजदूर 11 हजार की हाईटेंशन लाइन से टच हो गए। मौके पर ही तीन मजदूरों ने दम तोड़ दिया, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। जैसे ही इस घटना की जानकारी पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंच गई।

3 workers die due to current while installing the cable in Bareilly

फिलहाल पुलिस मौके पर घटना की जानकारी कर रही है। वहीं, एसपी सिटी अभिनन्दन ने तीन लोगों की मरने की पुष्टि की है। साथ दो लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, एसडीओ बिजली के अनुसार, केबल बिछाने की कोई जानकारी बिजली विभाग को नहीं दी गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+