लखनऊ मर्डर केस में मलिहाबाद के 'गब्बर' और उसके बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 3 लोगों को मारी थी गोली

लखनऊ के मलिहाबाद में हुए ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपी लल्लन उर्फ सिराज खान और उसके बेटे फराज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वारदात के बाद से दोनों फरार हो गए थे।

इलाके में शुक्रवार को जमीन की पैमाइश को लेकर हुए विवाद में मृतकों के करीबी रिश्तेदारों द्वारा की गई अंधाधुंध गोलीबारी में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जान चली गई। वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हुए आरोपी सरेंडर करने की फिराक में थे। यूपी एटीएस की टीम ने दोनों को धर दबोचा।

Lallan Khan

वारदात के बाद घटना का 50 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मारे गए लोगों की पहचान मलीहाबाद के मोहम्मद नगर निवासी मुनीर खान (55), उनके भतीजे हंजाल (17) और हंजल की मां फरहीन (40) के रूप में हुई।

विवाद दोपहर 3 बजे लेखपाल की उपस्थिति में भूमि माप प्रक्रिया पूरी होने के बाद फराज, उसके बेटे सिराज और मृतक के विरोधी पक्ष के बीच मौखिक विवाद से शुरू हुआ। फराज मुनीर के चाचा हैं।
यह भी देखें: Roorkee news: 50 रूपए के लिए हत्या, उधार के पैसे न देने पर हुआ विवाद, चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट

विवाद बढ़ता गया और सिराज और फराज ने मुनीर, हंजाल और फरहीन पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

आपको बता दें, 70 साल के लल्लन खान के खिलाफ पहले से भी कई मामले दर्ज हैं। 80 के दशक में उसकी तूती बोलती थी। लल्लन उस दौर का छंटा हुआ बदमाश था। 1985 के दौरान उसके घर से कई हथियार बरामद किये गए थे। उस दौर में वो घोड़े से चलता था और खुद को गब्बर सिंह कहलवाता था।

पुलिस इस मामले की भी जांच में जुट गई है कि 1985 में अवैध तरीके से एक ही लाइसेंस पर कई हथियार बरामद होने के बाद भी उसके पास लाइसेंस कैसे बना रह गया और इतने सालों तक रिन्यू कैसे होता रहा।
यह भी देखें: इमरान खान की शादी को ठहराया जा सकता है नाजायज.. बुशरा बीबी के साथ निकाह पर कुछ देर में कोर्ट का फैसला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+