Roorkee news: 50 रूपए के लिए हत्या, उधार के पैसे न देने पर हुआ विवाद, चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट

Roorkee news उत्तराखंड के रूड़की से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति की 50 रूपए के लिए हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि कबाड़ बीनने वाले व्यक्ति ने झुग्गी के पास ही बने कबाड़ के गोदाम में मजदूरी करने वाले व्यक्ति से 50 रुपये उधार लिए थे।

 Roorkee news Murder for 50 rupees, dispute over non-payment of borrowed money, stabbed to death

इसके बाद पैसों के लेनदेन को लेकर दोनों में विवाद हो गया। जिसके बाद आरोपी ने व्यक्ति की चाकू से वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मूलरूप से असम निवासी 45 वर्षीय जाकिर पिछले 12 साल से रुड़की के गांव इब्राहिमपुर के पास झुग्गी झोपड़ी में परिवार के साथ रह रहा था। बताया जा रहा है कि पूरा परिवार कबाड़ बीनने का काम करता है।

जाकिर ने झुग्गी के पास ही बने कबाड़ के गोदाम में मजदूरी करने वाले राजेंद्र से 50 रुपये उधार लिए थे। शुक्रवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे पैसों के लेनदेन को लेकर दोनों में विवाद हो गया। इस बीच राजेंद्र ने जाकिर के गले पर चाकू से वार कर हत्या कर दी।

आरोपी हत्या के बाद फरार हो गया। सूचना मिलते ही गंगनहर कोतवाली प्रभारी गोविंद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि राजेंद्र कहां का रहने वाला है इस बात की जानकारी किसी को नहीं है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+