देवरिया के बाद प्रतापगढ़ के दो आश्रय गृहों से गायब मिलीं 26 महिलाएं, जांच शुरू

इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश के देवरिया कांड के बाद पूरे प्रदेश में नारी आश्रय गृह की जांच शुरू हो चुकी है। प्रतापगढ़ में एक सनसनीखेज खुलासा हुआ है। देर शाम प्रतापगढ़ के डीएम शंभू कुमार ने 2 महिला आश्रय गृहों का औचक निरीक्षण किया तो यहां से 26 महिलाएं गायब मिली। डीएम ने सख्ती से दोनों आश्रय गृह के संचालिका से जवाब मांगा तो संचालिका गोलमोल जवाब देती रही। मामले की जानकारी शासन को भेज दी गई है और अब इन पर कार्रवाई के लिए रिपोर्ट तैयार की जा रही है। खास बात यह है कि इन दोनों केंद्रों में से एक केंद्र भाजपा नेत्री का है।

26 woman missing from two shelter homes in pratapgarh

अचलपुर में सभी 15 महिलाएं गायब
प्रतापगढ़ में बुधवार की रात जिलाधिकारी शंभू कुमार ने सबसे पहले अचलपुर स्थित महिला आश्रय गृह का औचक निरीक्षण किया। यहां चौकाने वाले दृश्य देखने को मिला। पता चला है कि इस आश्रय गृह में 15 महिलाएं पंजीकृत हैं, लेकिन मौजूदा समय में एक भी महिला यहां मौजूद नहीं थी। यानी सभी 15 महिलाएं गायब थी। जब इस बाबत डीएम ने सख्त लहजे में संचालिका नेहा प्रवीन से जवाब मांगा तो उन्होंने पहले तो गोलमोल जवाब दिया और फिर डीएम का कड़ा रुख देखते हुए बताया कि महिलाएं मेहनत-मजदूरी करने बाहर गई हैं, कुछ देर में आ जाएंगी। इस आश्रय गृह में DM को न तो अकाउंट रजिस्टर देखने को मिला और ना ही भोजन व्यवस्था का कोई ब्यौरा ही मिल सका। जबकि आश्रय गृह में सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगाए गए थे।

26 woman missing from two shelter homes in pratapgarh

भाजपा नेत्री के आश्रय में सिर्फ एक महिला
डीएम शंभू कुमार ने अष्टभुजा नगर स्थित महिला आश्रय गृह का निरीक्षण किया तो वहां रजिस्टर में तो 16 महिलाओं का पंजीकरण हुआ था। लेकिन, मौके पर सिर्फ एक ही महिला मौजूद मिली। डीएम ने जब अन्य महिलाओं के बारे में पूछा तो संचालिका रमा मिश्रा ने बताया कि वह अपने निजी कार्य से बाहर गई हैं। यहां भी रजिस्टर में महिलाओं के जाने का ना तो कोई रिकॉर्ड था और ना ही सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। गौरतलब है कि संचालिका रमा मिश्रा भाजपा की महिला युवा मोर्चा की जिला अध्यक्ष व पार्षद भी रह चुकी हैं।

जांच के बाद होगी कार्रवाई
मामले में जिलाधिकारी शंभु कुमार ने बताया कि इन दोनों महिला आश्रय गृहों पर भारी खामी देखने को मिली है। अब रात में महिला अधिकारियों की टीम औचक निरीक्षण करेगी और महिलाओं के गायब होने की सच्चाई को परखेगी और उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+