Viral Video: ट्रेडमिल पर दौड़ते समय पड़ा दिल का दौरा, जिम में 19 वर्षीय युवक की मौत, घटना CCTV में कैद
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक हैरान कर देने वाला CCTV वीडियो सामने आया है। वीडियो में शनिवार सुबह करीब 11:55 पर मात्र 19 वर्षीय एक युवक जिम के अंदर ट्रेडमिल पर दौड़ते समय अचानक गिर जाता है और उसकी मौत हो जाती है। बताया जा रहा है कि एक्सरसाइज करते समय दिल का दौरा पड़ने से युवक की असमय मृत्यु हुई है।
जानकारी अनुसार, यह घटना गाजियाबाद के सरस्वती विहार खोड़ा कॉलोनी वार्ड नंबर 26 की है। यहां सिदार्थ कुमार सिंह पुत्र विनय कुमार सिंह रोजमर्रा की तरह जिम में एक्सरसाइज करने आया था। इसी दौरान वो ट्रेडमिल पर रनिंग कर रहा था। अचानक उसकी तबियत बिगड़ती है और वो नीचे गिर पड़ता है। पास में मौजूद अन्य युवक भागकर उसके पास पहुँचते हैं। उसे अस्पताल पहुंचाया जाता है, लेकिन उसकी मौत हो जाती है।

इस घटना में डॉक्टरों का कहना है कि सिदार्थ की हार्ट अटैक की वजह से हुई है। लेकिन सबसे हैरानी की बात तो ये है कि सिद्धार्थ कि उम्र महज 19 साल थी। इतनी कम उम्र में हार्ट अटैक आना आश्चर्यजनक है। वहीं इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications