Dog Attack: बौराए कुत्ते का आतंक! 16 लोगों को काटा... बच्चों का मास नोचा, 4 Varanasi रेफर

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में शुक्रवार शाम से लेकर शनिवार दिन तक एक ही कुत्ते ने करीब 16 लोगों को हमला कर जख्मी कर दिया। कुत्ते का शिकार ज्यादातर घर के बाहर खेल रहे 3-11 साल के बच्चे थे, जिनमें से चार बच्चों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि बौराए आवारा कुत्ते ने एक बच्चे के सिर, आंख, कान और हाथ का मास निकाल लिया।

बता दें कि पूरी घटना सोनभद्र के अनपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत डिबुलगंज इलाके की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रेणुसागर मोड़ के बस्ती निवासी 8 वर्षीय कुलदीप पुत्र रोशन घर के पास खेल रहा था। तभी एक कुत्ते ने उस पर अचानक हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्चे के सिर, आंख, कान और हाथ के मांस को नोच लिया। मोहल्ले के लोगों ने बच्चे को कुत्ते से बमुश्किल बचाया।

16 people were bitten by mad stray dog in Sonbhadra of UP

इसी बीच औड़ीमोड़ निवासी 5 वर्षीय वीर पर भी उसी कुत्ते ने हमला कर सीने का मास नोच लिया। मोहल्ले के लोगों ने कुत्ते को भगाया। दोनों बच्चों के परिजन बच्चों को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने बच्चों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। लेकिन मामला यहीं नहीं थमा, इसके बाद कुत्ते का शिकार तीन व्यस्क भी बने, जो उसी अस्पताल पहुंचे, जहां उन्हें एंटी रैबिज इंजेक्शन लगाकर छोड़ दिया गया।

उधर, कुत्ता वहां से भागकर ममुआर पहुंच गया। यहां की निवासी बताशी देवी ने बताया कि पड़ोस में 3 वर्षीय अदीति अपने घर के दरवाजे पर बैठकर खेल रही थी, तभी एक कुत्ता वहां पहुंचा और उसे खींच कर ले जाने लगा। किसी तरह बच्ची को बचाया गया। हमले में बताशी देवी भी जख्मी हुईं। इसके एलावा इस कुत्ते ने डिबुलगंज के 11 वर्षीय अंगद पुत्र संतोष, 7 वर्षीय साक्षी पनिका पुत्री सुदामा प्रसाद, 7 वर्षीय प्रियल पुत्री राजेश कुमार, 9 वर्षीय अंश (9) पुत्र संदीप कुमार व एक अन्य को भी शिकार बनाया।

वहीं बच्चों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचने वाले डिबुलगंज निवासी राजेश कुमार ने बताया कि डिबुलगंज स्थित चिकित्सालय से रेफर किए जाने पर चार बच्चों (अंगद पुत्र संतोष, साक्षी पनिका पुत्री सुदामा प्रसाद, प्रियल पुत्री राजेश पनिका, अंश पुत्र संदीप निवासी डिबुलगंज) को लेकर जिला अस्पताल आया था। यहां उपचार के बाद अच्छे इलाज के लिए उन्हें वाराणसी रेफर किया गया है।

यह सिलसिला इसी तरह शुक्रवार शाम से शनिवार दिन तक चला। जिसमें कुल 16 लोग कुत्ते के काटे से जख्मी हो गए। सभी को मरहम पट्टी व इंजेक्शन देकर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। आवारा कुत्तों की वजह से नगर के लोग दहशत में हैं। लोगों ने नगर मे फोन कर घटना की जानकारी दी और आवारा कुत्तों पर लगाम लगाने की मांग की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+