अमेठी में आखिर किसने और क्यों 11 लोगों को मौत के घाट उतार दिया
अमेठी में एक ही परिवार के 11 लोग घर में मृत पाए गए
अमेठी। यूपी में अमेठी जिले से 40 किलोमीटर दूर एक ही परिवार के 11 लोगों के मृत पाए जाने की घटना सामने आई है। यूपी के अमेठी में परिवार के सभी 11 लोग मृत पाए गए हैं। जानकारी के अनुसार अमेठी के महोना में जमालुद्दीन ने अपने ही परिवार के 10 सदस्यों की हत्या कर दी, जिसके बाद खुद को भी फांसी के फंदे पर लटका लिया। परिवार के दो लोगों ने कीटनाशक पिया है, जिनकी हालत अभी स्थिर है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मरने वालों में सिर्फ महिलाएं
यह घटना अमेठी के गांव की है जहां 45 वर्षीय व्यापारी ने अपने ही परिवार के 10 लोगों को मौत के घाट उतारकर खुद को फांसी लगा ली। मरने वालो में चार लड़कियां हैं, जिनका गला काटकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार एक बेटी की उम्र महज ढाई वर्ष थी। पुलिस अभी तक हत्या के पीछे की वजह के बारे में कुछ भी साफ नहीं कह सकी है। जिन लोगों की हत्या की गई वह सभी महिलाएं हैं।
इसे भी पढ़े- अलीगढ़: चुनावी रंजिश में मां-बेटी का रेप-मर्डर, बेटे का भी गला घोंटा
अकेले जमालुद्दीन पर था 16 लोगों का भार
जमालुद्दीन की पत्नी जाहिदा बानों की बेटी अफसार , जिनके दो बेटे थे वह जिंदा है और इनका इलाज चल रहा है, डॉक्टर के अनुसार दोनों की हालत स्थिर है। आपको बता दें कि जमालुद्दीन जो बैटरी रिपेयर करने का काम करता था, उसपर अकेले परिवार के 16 सदस्यों का भार था, ये सभी लोग गांव में चार कमरों के मकान में रहते थे। अमेठी के एसपी संतोष कुमार ने बताया कि जाहिदा और अफसार ने हमें बताया कि वह मंगलवार की रात में बेहोश हो गई थी, जमालुद्दीन ने उन्हें कुछ पीने को दिया था। घर में दो चाकू भी पाए गए जिसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है, मौके से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। मरने वालों में चार बेटियों के अलावा पत्नी हुस्ना बानो, बड़े भाई शमशुद्दीन की दो बेटियां, उसकी पत्नी तबस्सुम और तबस्सुम के भाई की दो बेटियां भी शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications