Ayodhya News: रामलला, स्वच्छता, विकास, युवा,गरीब सभी के लिए साथ, जानिए PM Modi के भाषण की दस बड़ी बातें
PM Narendra Modi News Ayodhya Uttar Pradesh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रामनगरी अयोध्या को 15 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। जिसमें अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट सहित कई बड़ी सौगात शामिल है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रातिष्ठा कार्यक्रम, स्वच्छता सहित कई बिन्दुओं पर लोगों से अपील की। पीएम ने निषाद परिवार को जहां कार्यक्रम में आने न्योता दिया, वहीं लोगों से घरों पर दीप जलाने को भी कहा। आइए एक नजर डालते हैं पीएम मोदी के भाषण की दस बड़ी बातों पर-
- 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम है। पीएम ने रामभक्तों से अपील करते हुए कहा कि वे इस दिन अयोध्या आने का मन न बनाएं। वे अपने घरों पर ही राम ज्योति जलाएं और दीपावली मनाएं।
- पीएम ने कहा कि अयोध्या देश का सबसे स्वच्छ शहर बनेगा। आप सभी इसका हिस्सा बनिए। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद आप सब यहां घूमने आएं। लेकिन स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें।
- पीएम ने देश में मेडिकल शिक्षा में हुए व्यापक परिवर्तन पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज देश में सिर्फ केदार धाम का पुनरुद्धार ही नहीं हुआ है, बल्कि 315 से ज्यादा नए मेडिकल कॉलेज भी बने हैं। इतना ही नहीं हर घर जल पहुंचाने के लिए पानी की 2 लाख से ज्यादा टंकियां भी बनवाई गई हैं।

- पीएम मोदी ने कहा कि अब रामलला अपने पक्के घर में विराजमान होंगे। लेकिन आज पक्का घर सिर्फ रामलला को ही नहीं बल्कि चारा करोड़ गरीबाें को भी मिला है।
- पीएम ने देश के तीर्थ स्थलों के महत्व पर प्रकाश डाला और बताया कि आज सरकार किस तरह देश के तीर्थों को संवारने का काम कर रही है।
- पीएम मोदी ने देश के प्रत्येक मंदिर व तीर्थस्थलों के लोगों से 14 जनवरी से 22 जनवरी तक स्वच्छता का विशेष अभियान चलाने की अपील की।
-पीएम मोदी ने अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन और महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इनसे अयोध्या पर्यटन का खासा बढावा मिलेगा। साथ ही देश ही नहीं दुनिया के किसी कोने में रहने वाले रामभक्तों को यहां आने में सुविधा होगी।
- इस अवसर पर पीएम मोदी ने नेता जी सुबाष चंद बोस को याद किया। उन्होंने 30 दिसंबर के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह बहुत ऐतिहासिक रही है। 1943 में आज के ही दिन नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने अंडमान में झंडा फहरा कर भारत की आजादी का जयघोष किया था।
- पीएम ने निषाद परिवार से मिलने व उज्ज्वला लाभार्थी के घर चाय पीने का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यह पल मेरे लिये किसी सौभाग्य से कम नहीं। पीएम ने निषाद परिवार से मिलकर उन्हें प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आने का न्योता दिया है और उज्ज्वला की दस करोड़वी लाभार्थी के साथ चाय पी।
- पीएम ने इस दौरान देश के माहौल की भी चर्चा की।उन्होंने कहा कि आज पूरे देश का मिजाज अयोध्या में स्पष्ट दिख रहा है।आज यहां प्रगति का उत्साह है. आज यहां परंपरा का उत्सव भी आज यहां विकास के भव्यता भी दिख रही है।












Click it and Unblock the Notifications